समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पूरे बिहार में कल से शुरू हो रहा राजस्व महाअभियान, इन कागजों को रखें तैयार

IMG 20250626 WA0160

16 अगस्त यानी कल से ही पूरे बिहार में राजस्व महाअभियान की शुरूआत हो जाएगी. इस महाअभियान को लेकर राजस्व विभाग की टीम घर-घर जाएगी और सभी रिकॉर्ड को दुरुस्त करेगी. इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य ही है जमाबंदियों को अपडेट करना और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड्स को सही करना. ऐसे में महाअभियान की शुरूआत से पहले लोगों को कई तरह के कागजात को तैयार रखने की सलाह दी जा रही है. ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो.

राजस्व महाअभियान में होगा क्या?

सबसे पहले यह जानते हैं कि, राजस्व महाअभियान में होगा क्या… जानकारी के मुताबिक, इस महाअभियान के दौरान कई जरूरी काम किए जाएंगे. जितनी भी गलतियां होंगी, उनमें सुधार, डिजिटाइज्ड हो चुकी जमाबंदियों में जो भी गलतियां हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा. इसके साथ ही छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करना समेत अन्य महत्वपूर्ण काम इस महाअभियान के दौरान किए जायेंगे.

IMG 20250812 WA0052paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

महाअभियान से लोगों को होगा फायदा

इस महाअभियान से होने वाले फायदे की बात करें तो, उत्तराधिकार और संयुक्त संपत्तियों के बंटवारे से जुड़े नामांतरण के लिए आवेदन लिए जाएंगे. इसके लिए राजस्व विभाग की टीम खुद ही घर-घर जायेगी. जमाबंदी की कॉपी और आवेदन के फॉर्म देगी. इसके बाद, गांव में शिविर लगाए जायेंगे जहां सभी आवेदन और जरूरी कागजात जमा किए जाएंगे. इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए कई सरकारी और गैर-सरकारी संघों ने भी अपना समर्थन दिया है.

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

डेथ सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी

राजस्व महाअभियान के पहले कई कागजातों को तैयार रखने की सलाह दी गई है. अगर आपकी जमीन के कागजात आज तक पूर्वजों के ही नाम पर है और अब उस जमीन को आप अपने नाम पर करना चाहते हैं तो कई कागजात की आपको जरूरत पड़ेगी. उनमें सबसे जरूरी मृत्यु प्रमाण पत्र बताया जा रहा है. बिना डेथ सर्टिफिकेट के आप नाम नहीं बदल पायेंगे. इसके लिए आपको संयुक्त जमाबंदी को अपने नाम से आवेदन करना होगा और विभाग के कर्मी आपके घर जाकर जमाबंदी की कॉपी और आवेदन का फॉर्म उपलब्ध कराएंगे.

IMG 20240904 WA0139

इस तरह जमा करना होगा फॉर्म…

इसके बाद अगर ऑनलाइन जमाबंदी में किसी प्रकार की गलती है, तो आप अपने नाम, खाता, खेसरा, रकबा और लगान से संबंधित सभी डिटेल्स में गलती की जानकारी देकर इसके सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर जमाबंदी रैयत की मृत्यु हो गई है तब सबसे पहले आपको पूर्वज की जमाबंदी के सभी खाता खेसरा और रकबा का सही-सही डिटेल्स दर्ज करना होगा. इसके बाद फॉर्म में डिटेल्स भरकर पूर्वज का डेथ सर्टिफिकेट और वंशावली के साथ फॉर्म राजस्व महाअभियान के शिविर में जमा करना होगा. इसे बाद आपके पूर्वज की जमीन आपके नाम पर होगी.

IMG 20250204 WA0010

तीन स्तरों पर दिया जाएगा पुरस्कार

जानकारी के मुताबिक, विभाग ने बड़ा फैसला लिया है कि इस महत्वपूर्ण काम को सफल बनाने के लिए जो भी अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि अच्छा काम करेंगे, उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा. तीन अलग-अलग स्तरों पर सम्मानित किया जाएगा. अंचल स्तर पर सबसे बेहतर काम करने वाली तीन पंचायतों को चुना जाएगा और वहां के अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को पुरस्कार दिया जाएगा. फिर जिला स्तर पर अच्छा काम करने वाले तीन अंचलों (ब्लॉक) को चुना जाएगा और उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा. इसके बाद राज्य स्तर पर बिहार में सबसे अच्छा काम करने वाले तीन जिलों को चुना जाएगा और उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा.

IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02