बिहार में JDU के एक सांसद ने अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दरअसल तीन दिन पहले भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र में गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल द्वारा अपने खिलाफ की गई टिप्पणी पर सांसद अजय मंडल ने बुधवार को घोघा थाने में केस दर्ज करा दिया है। सांसद ने प्राथमिकी में मानहानि, चरित्रहनन और झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने सार्वजनिक रूप से सैकड़ों जनता एवं मीडिया के सामने मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की है।
सांसद ने कहा कि जिस महिला के बारे में सार्वजनिक रूप से मेरे ऊपर भद्दा आरोप लगाया गया वह मेरी रिश्तेदार है और वर्तमान में जदयू महिला प्रकोष्ठ की नेता है। यह आरोप पूर्णतः असत्य, निराधार और अपमानजनक है।
पोस्टर चिपकाने से कोई चुनाव जीत जाएगा: गोपाल मंडल
इधर इसपर विधायक गोपाल मंडल का कहना है कि एफआईआर की कॉपी देखेंगे क्या किया है। उस महिला का जिक्र करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि पूरे गोपालपुर में उसका पोस्टर चिपक रहा है। किस मकसद से पोस्टर लगाया जा रहा है। पोस्टर लगाने से कोई चुनाव जीत जाएगा ? महिला को लेकर लोग दिगभ्रमित हैं।
गोपाल मंडल ने क्या कहा था…
बता दें कि भागलपुर में रंगरा प्रखंड के ज्ञानीदास टोला तीनटंगा में गंगा कटाव का जायजा लेने पहुंचे गोपाल मंडल बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के खिलाफ बोलते-बोलते सांसद के खिलाफ उबल पड़े थे। जब उनसे पत्रकारों ने पूछा था कि सांसद महोदय क्या करते हैं? तब इसपर गोपाल मंडल ने जवाब दिया, ‘वो तो सोए रहते हैं। एक उनकी रखैल हैं (विधायक ने नाम भी लिया) उन्हीं का बैनर-पोस्टर देखने जाते हैं। वो डर से यहां देखने के लिए आ भी नहीं रहे हैं। वो फोटो खींचवाती है उसको कैंडिडेट बना रहे हैं।’
समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…
बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…
बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…
बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…