Bihar

7 अगस्त को पटना में गृहमंत्री अमित शाह, अगले दिन पुनौराधाम में माता सीता के मंदिर का शिलान्यास

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह सात अगस्त की रात 9:30 बजे पटना पहुंचेंगे। अमित शाह रात्रि विश्राम पटना में करेंगे। इसके बाद पटना से वह 8 अगस्त को सीतामढ़ी के लिए रवाना होंगे। सीतामढ़ी के पुरौनाधाम में मां जानकी मंदिर का गृह मंत्री शिलान्यास करेंगे। पुनौराधाम परिसर में मां जानकी के भव्य मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास व भूमि पूजन आठ अगस्त को होना है। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई गणमान्य व साधु संत शामिल होंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी काफी तेज कर दी है। साज-सज्जा के साथ सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्था को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला लगा है।

अयोध्या राम मंदिर के वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा को पुनौराधाम मंदिर का वास्तु डिजाइन तैयार करने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। डिजाइन बनकर तैयार है। बिहार के पर्यटन मंत्री ने बताया कि सीता मंदिर की ऊंचाई अयोध्या मंदिर से 5 फीट कम रखी गई है। अयोध्या स्थित राम मंदिर की ऊंचाई 161 फीट और पुनौराधाम स्थित सीता मंदिर की ऊंचाई 156 फीट होगी। मंदिर को 36 महीने में 882 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर को राष्ट्रीय के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का तीर्थस्थल बनाया जाएगा। यहां मंदिर के साथ-साथ धर्मशाला सहित अन्य धार्मिक पर्यटन सुविधाएं विकसित होगा।

भीड़ नियंत्रण व पार्किंग के साथ यातायात प्रबंधन पर करें काम

मंगलवार को तैयारी का जायजा लेने के लिए बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार पुनौरा धाम स्थित मां जानकी मंदिर पहुंचे। शिलान्यास कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, भूमि पूजन स्थल, जनसभा स्थल, हेलीपैड सहित यातायात मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का भी बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

डीजीपी ने निर्देश दिया कि भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, यातायात प्रबंधन पर सही से काम करें। जिससे की आम श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर कोई परेशानी नहीं हो। यातायात व्यवस्था के लिए स्पष्ट रूट चार्ट बनाए। इस दौरान साउंड सिस्टम, स्क्रीन आदि के समुचित प्रबंधन का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया। डीएम रिची पांडेय ने वरीय अधिकारी को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यह ऐतिहासिक आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन और सुरक्षा के साथ संपन्न हो, जिससे सीतामढ़ी जिला गौरव के एक नए अध्याय की साक्षी बने।

BJP कार्यकर्ता दे रहे न्योता

इधर भाजपा के नेता इस शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता देते भी नजर आए हैं। ‘जय-जय सीताराम चलू पुनौरा धाम’ के जयघोष के साथ सीतामढ़ी में नगर मंडल भाजपा के कार्यकर्ता शहरी क्षेत्र के घरों व दुकानों में अक्षत वितरण कर सीतामढ़ी पुनौरा धाम में सीता माता का भव्य मंदिर निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता देते दिख रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

2 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

3 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

15 घंटे ago