Bihar

वैशाली के स्नेकमैन जेपी यादव बने कोबरा के शिकार, रेस्क्यू करते अचानक लुढ़क पड़े और हो गई मौ’त

बिहार के वैशाली में सर्प मित्र के नाम से चर्चित जेपी यादव की सांप काटने से मौत हो गई। रविवार को राजापाकर में एक नाग निकला था जिसे पकड़ने के लिए उन्हें बुलाया गया था। रेस्क्यू करते जेपी यादव को जहरीले कोबरा ने डंस लिया। देखते-देखते जेपी यादव जमीन पर लुढ़क गए और उनकी मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले सैकड़ों सांपों को जीवन दान देने वाले समस्तीपुर के स्नेकमैन जय सहनी की भी सर्पदंश से मौत हो गई।

जेपी यादव वैशाली के राजापाकर थाना इलाके के चकसिकंदर गांव के रहने वाले थे। उन्हें सांपों से डर नहीं लगता था। वे किसी भी सांप को आसानी से पकड़ लेते थे और उन्हें जंगल की ओर ले जाकर छोड़ देते थे। रविवार को इलाके में एक पुराना और विशाल कोबरा निकला था। लोगों ने रेस्क्यू के लिए उन्हें बुलाया। जब वे सांप को पकड़ने की कवायद करने लगे तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सांप को वश में करने के लिए उन्होंने तरकीब लगाई। इसी दौरान उनके हाथ की अंगुली में कोबरा ने डंस लिया। उसे बाद भी वे हार नहीं माने और सांप को पकड़कर एक डब्बे में बंद करने की कोशिश करने लगे।

इसी दौरान सांप का विष असर कर गया। पहले वे जमीन पर बैठे और फिर जमीन पर लुढ़क गए। यह देखते ही हाहाकार मच गया। उनकी हालत खराब होने लगी तो इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सांप का जहर इतना असर कर गया कि जेपी यादव की मौत हो गई।

इससे पहले समस्तीपुर में भी एक सर्प मित्र जय सहनी की सांप के काटने से मौत हो गई थी। उन्होंने करीब दो हजार सांपों की जान बचाई थी। लेकिन एक सांप ने ही उनकी जिन्दगी की डोर काट दी। जय सहनी समस्तीपुर के हरपुर भिंडी पंचायत के रहने वाले थे। जय को सांपों पर बहुत भरोसा था। वह उन्हें अपना दोस्त मानते ते। कई बार वह सांपों के साथ करतब भी दिखाते थे। उनका आत्मविश्वास इतना बढ़ गया था कि बिना छड़ी के ही हाथों से सांप पकड़ना शुरू कर दिया और सांपों को चूम लेते थे। एक रेस्क्यू के दौरान सांप ने उन्हें काट लिया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

34 मिनट ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

43 मिनट ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

50 मिनट ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

6 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

8 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

12 घंटे ago