बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी ने जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने अपनी बेटी शांभवी चौधरी का लोकसभा टिकट खरीदने के आरोपों को खारिज किया। साथ ही कहा कि पीके के पास कोई सबूत है क्या, वे खुद को महादेव समझते हैं। उन्हें छोड़ेंगे नहीं, चाहे सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़े। मंत्री ने कहा कि दलित होने के कारण उनसे ये सब सवाल किए जा रहे हैं। वह प्रशांत किशोर से डरने वाले नहीं हैं।
एएनआई के पॉडकास्ट में जेडीयू का दलित चेहरा अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर के आरोपों का खुलकर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “शांभवी चौधरी वोट से जीतकर आई है। लोकसभा चुनाव में उन्हें दूसरे सबसे ज्यादा वोट मिले। वह दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। चौधरी ने कहा कि उन्होंने (प्रशांत किशोर) हमारे साथ काम किया। हमारे साथ मतभेद है। इसका मतलब यह नहीं कि मेरी बेटी को टारगेट किया जाए।
अशोक चौधरी ने आगे कहा कि वह प्रशांत किशोर को छोड़ेंगे नहीं। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा, “वह (पीके) सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं- किनसे उलझे हैं। क्या वह (पीके) खुद को महादेव समझते हैं? क्या उनके पास सुपरपावर है। उन्हें किसी का जीवन बर्बाद करने का अधिकार है? प्रशांत किशोर कौन है। वह एक अस्पताल में नौकरी करते थे। फिर भगवान की दया से राजनीतिक दलों के साथ पॉलिटिकल मैनेजर का काम करने लगे और खूब पैसा कमाया। इसके अलावा उनकी क्या उपलब्धि है यह बताएं।”
बता दें कि मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी समस्तीपुर से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की सांसद हैं। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया था कि अशोक चौधरी खुद जेडीयू से हैं और उन्होंने अपनी बेटी का टिकट दूसरी पार्टी में पैसे देकर खरीदा था। पूरे बिहार में यह चर्चा है। इन आरोपों के बाद अशोक चौधरी ने उनके खिलाफ अदालत में जाने की बात कही थी। इस पर पलटवार करते हुए पीके ने कहा था कि चौधरी को पता नहीं है वे किससे उलझ रहे हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…