Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने 2 लाख रुपये रिकवर कर लौटाया पीड़ित को, 38 लाख 80 हजार की हुई थी साइबर ठगी

समस्तीपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गंगौली साखमोहन के राजेन्द्र कुमार राकेश के पुत्र चंदन कुमार से पार्ट टाइम नौकरी देने के नाम पर 38 लाख 80 हजार 200 रूपये की साइबर ठगी की गयी थी। इस मामले में पीड़ित चंदन कुमार ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद साइबर थाना द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया। कारवाई के दौरान पुलिस ने साइबर फ्रॉड के अकाउंट से दो लाख रुपये रिकवर किये। इसके बाद, विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए बुधवार को पीड़ित चंदन कुमार को दो लाख रुपये की राशि वापस दिलाई गई।

इधर साइबर थानाध्यक्ष दुर्गेश दीपक ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्क्षण नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस सफलता से पीड़ितों को राहत मिली है और जनता में साइबर सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

6 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago