Bihar

गोपाल खेमका हत्याकांड पर मायावती ने चुनाव आयोग को किया आगाह, बिहार में बसपा अकेले लड़ेगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के प्रसिद्ध उद्योगपति गोपाल खेमका मर्डर केस पर यूपी की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने बीजेपी-जेडीयू-मांझी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। चुनाव आयोग को आगाह करते हुए बीएसपी चीफ ने कहा है कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आयोग संज्ञान ले। उन्होंने कहा है कि बीएसपी अपने बल पर बिहार विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मायावती ने अपना बयान पोस्ट किया है। कहा है कि बिहार में ख़ासकर दलितों, अति-पिछड़ों, शोषितों, ग़रीबों और उनकी महिलाओं आदि के विरुद्ध जुल्म-ज्यादती, हत्या एवं जातिवादी शोषण तथा इन वर्गों के लोगों को उनके हक़ से वंचित रखने के मामले हमेशा काफी चर्चा का विषय रहे हैं।

लेकिन, राज्य में विधानसभा आमचुनाव से पहले हिंसक वारदातों व हत्याओं के जारी रहने के क्रम में शासक दल भाजपा के ही एक प्रमुख उद्योगपति और नेता गोपाल खेमका की राजधानी पटना में हत्या हो गई। हाल में हुई सनसनीखेज़ हत्या ने राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति को भी नये तरीके से गर्मा दिया है। खून-खराबे के सम्बंध में चुनाव आयोग अगर अभी से ही संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे तो यह शान्तिपूर्ण चुनाव संचालन हेतु बेहतर होगा।

बसपा चीफ ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.), विशेषकर दलितों, अन्य पिछड़ों, वंचितों, शोषितों, ग़रीबों व मज़दूरों आदि बहुजनों की पार्टी है जो अपने कैडर व शुभचिन्तकों के तन, मन, धन के बूते पर राजनीति करने के सिद्धान्त व नीति के तहत बिहार विधानसभा का आम चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लड़ रही है। इसीलिए चुनाव आयोग से अपील है कि बिहार चुनाव को सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के साथ-साथ बाहुबल, धनबल व अपराध बल आदि से मुक्त कराने के लिए जो भी सख़्त कदम उठाने की ज़रूरत हो तो वह समय से अवश्य उठाए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

32 मिनट ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

6 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

7 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

8 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

8 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

8 घंटे ago