Bihar

100 किलोमीटर लंबा होगा बिहार का दूसरा मरीन ड्राइव , मुंगेर से भागलपुर तक फोर लेन एलिवेटेड रोड का प्लान

पटना में गंगा किनारे बने मरीन ड्राइव की तर्ज पर मुंगेर से भागलपुर तक चार लेन एलिवेटेड रोड बनेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। लगभग 100 किलोमीटर लंबे इस चार लेन मरीन ड्राइव के निर्माण पर दस हजार करोड़ खर्च होंगे। राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर इसके निर्माण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

शनिवार को श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने सुल्तानगंज पहुंचे पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुंगेर से भागलपुर तक फोरलेन मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए तमाम तैयारियां कर ली गई हैं और श्रावणी मेला के उद्घाटन के तुरंत बाद या उसी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इसकी स्वीकृति मिल जाएगी।

12 से 13 जुलाई तक इस योजना पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बिहार का यह दूसरा लंबा मरीन ड्राइव होगा। इसका निर्माण हैम (हाइब्रिड एन्यूटि मॉडल) मोड में होगा। इस मोड में निर्माण एजेंसी 60 फीसदी तो सरकार 40 फीसदी राशि खर्च करेगी। मंत्री ने कहा कि बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद न सिर्फ भक्तों को है, बल्कि सरकार को भी मिला है। मंत्री ने कहा, सुल्तानगंज में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में काम हो रहा है। श्रावणी मेला में पथ निर्माण विभाग का काम नौ जुलाई तक हर हाल में पूरा हो जाएगा।

नौ को ही मुख्यालय से अभियंताओं की एक टीम आकर जांच कर रिपोर्ट देगी। मंत्री ने बताया कि कांवरिया पथ का 76 किमी का स्ट्रेच बिहार की सीमा में है। इसमे 8.5 किमी भागलपुर, 24 किमी मुंगेर और 49.75 किमी बांका में है। निरीक्षण के दौरान अफसरों को निर्देश दिया गया है कि हर कच्ची कांवरिया पथ पर एक माह नहीं, बल्कि दो माह तक मेंटेनेंस की व्यवस्था रखें। मसलन समय-समय पर पानी का छिड़काव, बालू बैठ जाने पर दोबारा बालू बिछाना आदि काम इसमें होगा। उन्होंने कहा कि कच्ची कांवरिया पथ का मेंटेनेंस बेहतर हो, इसलिए इस बार पांच साल के लिए निविदा की गई है।

पटना का मरीन ड्राइव 20.5 किलोमीटर लंबा

पटना में गंगा किनारे अभी दीघा से दीदारगंज के बीच 20.5 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव चालू है। पहले चरण में दीघा से गांधी मैदान तक 7.5 किमी सड़क 24 जून 2022 को जनता को समर्पित की गई। दूसरे चरण में 14 अगस्त 2023 को पीएमसीएच से गायघाट तक 5.0 किमी, तीसरे चरण में 10 जुलाई 2024 को गायघाट से कंगन घाट तक 3.0 किमी और चौथे चरण में कृष्णा घाट संपर्क पथ का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2024 को किया गया। बीते 10 अप्रैल 2025 को कंगनघाट से दीदारगंज तक का लोकार्पण हुआ। इसके साथ ही दीघा से दीदारगंज तक का स्ट्रेच पूरा हो गया। इस परियोजना के विस्तार की भी मंजूरी मिल गई है। पश्चिम में कोइलवर पुल तक और पूर्व में दीदारगंज से फतुहा, बख्तियारपुर होते हुए मोकामा तक पुराने एनएच के चौड़ीकरण की योजना पर भी जल्द कार्य शुरू होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

22 मिनट ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

2 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

5 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

9 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

11 घंटे ago