Samastipur

भक्तों की सुविधा के लिए समस्तीपुर के रास्ते चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे प्रशासन ने श्रावणी मेला में भक्तों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। 11 जुलाई से 2 स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर होते हुए जयनगर और रक्सौल के रास्ते देवघर तक चलेगी। भीड़ बढ़ने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति ने बताया कि मंडल प्रशासन रक्सौल से देवघर और जयनगर से आसनसोल के बीच मेला स्पेशल का परिचालन करने जा रही है। जिससे सावन में देवघर जलाभिषेक के लिए जाने वाले लोगों को आसानी होगी।

देवघर के लिए स्पेशल ट्रेन रक्सौल से रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को खुलेगी। रक्सौल से सुबह 5:15 में खुलेगी, जबकि वापसी में 6 बजे आएगी। समस्तीपुर 9:50 बजे, सुल्तानगंज 13.38 और देवघर 16:50 बजे ट्रेन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 17.50 बजे देवघर से रवाना चलेगी। सुल्तानगंज 22.15 और समस्तीपुर रात में 2:40 बजे पहुंचेगी।

जयनगर से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रवाना होगी। जबकि आसनसोल से यह ट्रेन बुधवार, शनिवार और सोमवार को खुलेगी। जयनगर से यह ट्रेन रात में 10 बजे खुलेगी। समस्तीपुर 12:45 बजे और जसीडीह सुबह 9:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में जसीडीह 14.30 बजे पहुंचेगी। झाझा, किऊल, बरौनी होते हुए समस्तीपुर 23:40 बजे पहुंचेगी। जयनगर सुबह में 4:20 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में सभी जनरल कोच होंगे। रेलवे के सीनियर डीसीएम ने कहा, ‘मेला के दौरान अगर यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। हालांकि छठ महापर्व की तरह अभी कहीं पर भी होल्डिंग एरिया निर्माण की कोई योजना नहीं है।’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago