बिहार सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा के बाद साइबर ठगों ने इस बहाने से लोगों से ठगी करनी शुरू कर दी है। ठग मुफ्त बिजली के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर लोगों को फोन कर रहे हैं। बाद में एपीके फाइल भेज पीड़ित का मोबाइल हैक कर उनके खाते से रुपये उड़ा ले रहे हैं। पटना में साइबर थाने में मुफ्त बिजली के नाम पर दो लोगों ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। ठगों ने उनसे दो लाख रुपये ठग लिए।
साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर ठग इससे पहले स्मार्ट मीटर रिचार्ज के नाम पर लोगों को फोन कर उनसे ठगी कर रहे थे। साइबर थाना प्रभारी नीतीश चंद्र धारिया ने कहा कि साइबर अपराधी मुफ्त बिजली के नाम पर फोन कर लोगों से ठगी कर रहे हैं।
यदि इस प्रकार का कोई फोन आपके पास आता है तो सावधान हो जाए। फोन करने वाले साइबर ठग हो सकते हैं। उनके भेजे किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें और ना ही निजी जानकारी उनसे साझा करें। मुफ्त बिजली के लिए उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन कराने की कोई जरूरत नहीं है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…