Samastipur

ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर सुपुर्द कराया 24 हजार रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में साइबर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित युवक की पूरी राशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, लड़झाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सलहा बुजुर्ग गांव निवासी मनोज कुमार के बैंक खाते से साइबर बदमाशों द्वारा 24 हजार रुपये की ठगी कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके बाद साइबर पुलिस द्वारा जांच के क्रम में आवश्यक तकनीकी पहलुओं का विश्लेषण किया गया और संबंधित बैंक व एजेंसियों के सहयोग से महज कुछ ही दिनों में ठगी की गई राशि को ट्रेस कर साइबर बदमाश के अकाउंट से रिकवर कर लिया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर शनिवार को पीड़ित मनोज कुमार को साइबर पुलिस ने उनकी पूरी रकम एनईएफटी के माध्यम से वापस सुपुर्द किया।

इसको लेकर साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि आम लोग अगर किसी भी तरह की साइबर ठगी का शिकार हों, तो बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करें या नजदीकी साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराएं। समय पर दी गई सूचना से साइबर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में सुविधा होती है और राशि की वापसी की संभावना भी बढ़ जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

4 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

8 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago