Bihar

उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने वाला उनका समर्थक निकला, बोला- वो NDA से अलग ना हो जाएं, इसलिए धमकाया था

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को धमकी देने वाले को पुलिस ने शनिवार को सीवान के दरौली से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राकेश कुमार है। वो उपेंद्र कुशवाहा का समर्थक है।

पुलिस की पूछताछ में राकेश ने बताया- ‘मैं हाल के दिनों में उपेंद्र कुशवाह की पॉलिटिकल एक्टिविटी को लेकर खफा चल रहा था। मुझे लग रहा था कि वो NDA से अलग हो सकते हैं। इसलिए मैंने अलग-अलग नंबर से उन्हें धमकी दी।’

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली थी धमकी

दरअसल, कुशवाहा ने गुरुवार की रात 11:31 बजे सोशल मीडिया X पर यह जानकारी दी थी कि ‘धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दी गई है।’

राज्यसभा सांसद ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘आज रात 8:52 से 9:20 बजे के बीच मुझे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मोबाइल नंबर +916305129156 और +919229567466 से लगातार 7 धमकी भरे कॉल आए।’

‘मोबाइल नंबर +917569196793 से 8:57 बजे MMS/SMS कर के कहा गया कि अगर राजनीतिक रूप से एक पार्टी विशेष पर बोलते रहे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। 10 दिनों में खत्म कर देने जैसी बातें भी कही गई। ‘पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने पटना SSP से संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।

पहले भी धमकी देने के मामले में जेल जा चुका है आरोपी

आरोपी दुबई में भी काम कर चुका है। दिल्ली में भी वो काम के सिलसिले में रह चुका है। दिल्ली में राकेश धमकी देने के मामले में जेल जा चुका है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी ICJS पोर्टल से अधिक जानकारी जुटा रही है।

पिछले साल पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को भी मिली थी धमकी

पिछले साल पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली थी। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। धमकी देने वाले शख्स ने पप्पू यादव को सलमान खान मामले से अलग रहने की हिदायत भी दी थी। उसने कॉल पर कहा था, ‘सलमान के मामले से दूर रहो, हम कर्म और कांड दोनों करते हैं।’

धमकी देने वाले का दावा था कि ‘लॉरेंस बिश्नोई जेल में एक लाख रुपए प्रतिघंटा देकर जैमर बंद करवाकर पप्पू यादव से बात करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पप्पू यादव फोन नहीं उठा रहे थो।’ हालांकि, पूर्णिया पुलिस ने धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था और कहा था सांसद के करीबी ने ही धमकी दी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

12 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

7 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago