Bihar

पंचायतों में 8 हजार क्लर्क की भर्ती होगी, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 8414 नए पदों का सृजन

बिहार में 8 हजार से ज्यादा क्लर्क की भर्ती की जाएगी। ग्राम पंचायत के कार्यालय में इनकी तैनाती होगी। इसके लिए नीतीश कैबिनेट ने 8093 पदों के सृजन करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में पंचायती राज विभाग के इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इसके अलावा अन्य विभागों में भी नए पदों का सृजन किया गया है। इस तरह कुल 8414 नए पदों पर कर्मचारियों को नियुक्ति की जाएगी, जिससे युवाओं के लिए सरकार नौकरी के और अवसर खुलेंगे।

नीतीश कैबिनेट की मंगलवार (10 जून) को हुई बैठक में कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। 8093 पंचायत क्लर्क की बहाली के साथ ही कृषि विपणन निदेशालय में विभिन्न कोटि के 14 नए पदों का सृजन करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा, पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में पूर्व में सृजित 247 पदों के अतिरिक्त स्पोर्ट्स इंजरी इकाई के गठन का फैसला लिया गया। इस इकाई के संचालन के लिए 36 नए पदों के सृजन की मंजूरी कैबिनेट से मिली है।

साथ ही मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अंतर्गत वायुयान संगठन निदेशालय में निर्धारित मानदेय एवं संविदा के आधार पर विभिन्न श्रेणी के कुल 4 पदों पर बहाली की जाएगी।

नीतीश कैबिनेट के अन्य अहम फैसले-

पीएम जनमन योजना के तहत बिहार की 9 जनजातियों को पीएम आवास योजना-ग्रामीण का लाभ दिलाया जाएगा

प्रदेश के 21600 युवाओं को कौशल करने के लिए 281 करोड़ रुपए की लागत से 9 प्रमंडलीय जिलों में मेगा स्किल सेंटर खोलने का फैसला लिया गया

बिहार खेल सेवा संवर्ग, अधीनस्थ खेल संवर्ग और खेल लिपिकीय संवर्ग भर्ती एवं सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई

सरकारी महिला कर्मचारियों को पदस्थापन स्थल के पास आवास की सुविधा मिलेगी

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

11 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

12 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

22 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 दिन ago