Bihar

छपरा नगर निगम के लिपिक को 60 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने पकड़ा, पेंशन जारी करने के लिये 10% कमीशन मांग रहा था

खबर छपरा नगर निगम से जुड़ा है, जहां एक लिपिक को निगरानी विभाग ने पैसे लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि लिपिक ने नगर निगम के रिटायर सफाई निरीक्षक का रिटायरमेंट का पैसा दिलाने के लिए 10 प्रतिशत कमीशन की डिमांड की थी। गिरफ्तार लिपिक का नाम सूर्य मोहन यादव बताया गया है. उसके पास से रिश्वत में लिए गए 60 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद नगर निगम कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

निगरानी टीम का नेतृत्व कर रही डीएसपी रीता सिन्हा ने बताया कि 31 मई को सेवानिवृत्त हुए सफाई निरीक्षक राजनाथ राय को नगर निगम से लगभग 13.5 लाख का सीमांत लाभ भुगतान होना था। इसी भुगतान की निकासी के लिए लिपिक सूर्य मोहन यादव ने उनसे 1.30 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह रकम 1.20 लाख पर तय हुई।

पहली किस्त में देने थे 60 हजार 

रिश्वत की राशि तय होने के बाद राजनाथ राय ने इस रिश्वतखोरी की सूचना निगरानी विभाग को दी, जिसके बाद विभाग ने उनके आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामला सत्यापित होने के बाद, निगरानी विभाग ने कार्रवाई की योजना बनाई।

डीएसपी सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को पहली किस्त के रूप में 60,000 दिए जाने के दौरान लिपिक को रंगे हाथ पकड़ा गया। निगरानी की टीम में डीएसपी रीता सिन्हा के साथ डीएसपी राजन प्रसाद सिंह, पुनि आसिफ इकबाल मेहंदी, पुअनि आशीष कुमार, सअनि दिग्विजय सिंह और सिपाही राहुल कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद उसे सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

3 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

4 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

11 घंटे ago