बुधवार, जुलाई 1, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी स्लीपर बस, जा रही थी बिहार से दिल्ली… 2 लोगों की मौ’त

IMG 20241130 WA0079

उत्तर प्रदेश में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ये भीषण सड़क हादसा उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ. जानाकरी के अनुसार, इटावा में एक डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के अनुसार, डबल डेकर बस इटावा जिले के सैफई में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे आ गिरी. बताया जा रहा है कि ये डबल डेकर बस बिहार से दिल्ली जा रही थी.

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 80 से अधिक यात्री सवार थे. इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक यात्री घायल हो गए. ये हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 103 के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, जैसे ही यह बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 103 के पास पहुंची, अचानक एक्सप्रेसवे से नीचे आ गिरी.

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

हादसे में दो लोगों की मौत

अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई, जिसके चलते ये हादसा हुआ. हादसे में जो दो लोग मरे हैं वो दोनों यात्री बिहार के रहने वाले थे. हादसे में मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष है. हादसे में मरने वालों की पहचान महिला सईदा खातून (नेपाल) और मनोज कुमार (55) दरभंगा के रूप में हुई है. हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंची और राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

घायल लोग सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती

बस हादसे में घायल सभी यात्रियों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कर दिया गया है. डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का उपचार गंभीरता से करने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि इटावा के डीएम और एसएसपी समेत अन्य अधिकारी हादसे वाली जगह पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है. बस चालक के मौके से फरार होने की होने की बात भी कही जा रही है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02