समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

एक पेड़ माँ के नाम, दलसिंहसराय में बच्चों ने लगाए सैकड़ों पौधे

IMG 20241130 WA0079

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को नगर परिषद ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। गोलाघाट, छत्रधारी महाविद्यालय और प्रखंड कार्यालय मैदान में पौधे लगाए गए। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। लिटिल बचपन प्ले स्कूल और लोटस वैली स्कूल के छोटे बच्चों ने भी भाग लिया। बच्चों ने फलदार और फूलों के पौधे लगाए। उन्होंने पेड़ को माँ के नाम समर्पित कर उसे संरक्षित रखने की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत नियोमी ने पौधा लगाकर की।

कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार ने कहा, पेड़-पौधे पर्यावरण के रक्षक हैं। ये हवा को स्वच्छ बनाते हैं। वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण से कई बीमारियां होती हैं। इसे रोकना जरूरी है। लोगों को पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया गया। नगर परिषद क्षेत्र में यह अभियान चार दिन चलेगा। चिन्हित जगहों पर एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है।

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

स्वच्छता पदाधिकारी आयुष कुमार ने कहा, आज पूरी दुनिया पर्यावरण असंतुलन से चिंतित है। समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो मानव जीवन संकट में पड़ जाएगा। मुख्यमंत्री भी हर दिन एक पौधा लगाते हैं। हमें भी पौधरोपण का संकल्प लेना चाहिए। नदियों को प्रदूषण से बचाना चाहिए। प्लास्टिक का उपयोग बंद करना चाहिए। पर्यावरण बचाने के लिए सभी को ठोस कदम उठाने होंगे। कार्यक्रम में नगर परिषद की जनभागीदारी रही। बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने पौधरोपण किया।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaledIMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02