Bihar

बिहार-नेपाल सीमा पर वीडियो बनाते 2 चीनी युवक गिरफ्तार, फोन से मिला खालिस्तानी कंटेंट

बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर वीडियो बना रहे दो संदिग्ध चीनी नागरिकों को पकड़ा गया है। हरलाखी थाना क्षेत्र में नेपाल बॉर्डर पर मुख्य मार्ग जटही-पिपरौन पर एसएसबी ने बुधवार की देर शाम इन्हें गिरफ्तार किया। गुरुवार को इन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों वीडियो ब्लॉगर बताए जा रहे हैं। वे भारतीय सीमा में स्थित चेक पोस्ट का वीडियो बना रहे थे। जांच में उनके फोन से खालिस्तानी समर्थित कंटेंट भी मिला है। इससे एसएसबी अधिकारी भी चौंक गए।

शुरुआत में पूछताछ के दौरान दोनों चीनी युवकों की भाषा एसएसबी को समझ मे नहीं आ रही थी। एक चीनी भाषा बोल रहा था तो दूसरा टूटी-फूटी अंग्रेजी। चीनी युवकों से लिखित में लेकर गूगल ट्रांसलेट के माध्यम से एसएसबी को बताया गया कि एक चीनी युवक का नाम वू हैलॉन्ग (38) और दूसरा शेंग जूनयोंग (30) है। एक चीन के लयोनिंग प्रोविंस और दूसरा औंगहुई जिनिंग सेंगेनसी का रहने वाला है।

बीते 12 दिनों में केवल मधुबनी जिल में भारत-नेपाल की खुली सीमा पर 3 चीनी व्यक्ति गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 10 दिन पहले ही लदनिया बॉर्डर पर संदिग्ध देखकर एसएसबी जवान ने चाइनीज नागरिक युशिचाओं नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के दौरान किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहींमिला। उसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। भारत-नेपाल की खुली सीमा से घुसपैठ की कोशिश में इजाफा हो रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपेरशन सिंदूर के खत्म होते ही भारत-नेपाल बॉर्डर पर संदेहास्पद गतिविधि बढ़ने लगी है।

हाल ही में गिरफ्तार किए गए दोनों चीनी नागरिकों ने बताया कि दोनों नेपाल के जनकपुर से आए। उनके दस्तावेज एवं पासपोर्ट जनकपुर, नेपाल के होटल मिथिला चिरायु में हैं। उनके पास भारत में प्रवेश करने का कोई वैध कागजात नहीं पाया गया। एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार दोनों चाइनीज युवक भारतीय सीमा में बने चेक पोस्ट की वीडियोग्राफी कर रहे थे। इसके बाद एसएसबी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

10 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

11 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

11 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

17 घंटे ago