Samastipur

RPF ने समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक से 2 शातिर महिलाओं को पकड़ा, जब करतूत पता चली तो उड़ गए होश!

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पुरुष चोर के बाद अब ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाली महिला चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है। अलग-अलग टीम ट्रेनों की बोगियों में घुसकर यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर रही हैं। गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक समर स्पेशल ट्रेन से दो महिला चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से महिला यात्री का चुराया गया पर्स, नकद, मोबाइल सहित 85000 का सामान बरामद कर जब्त की गई है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं में एक महिला पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुकी है। जेल से निकलने के बाद फिर से वह रेल क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दे रही थी।

दोनों महिला चोर पूर्णिया जला के कसवा थाना क्षेत्र के दोगछी तारानगर गांव की निवासी चुटली देवी, पति सनी मांझी, दूसरी विक्की देवी, पिता दिनेश मंडल के रूप में पहचान की गई है। चुटली देवी के पास एक दो साल की बच्ची भी है। इसके पकड़े जाने के बाद यात्री का तुरंत फोन आया कि उनका पर्स चोरी हो गया है, जिसमें 8600 रुपया है। यात्री पूर्णिमा कुमारी, सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के पुपरी आवापुर गांव का निवासी बतायी गई है। मुजफ्फरपुर जंक्शन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक समर स्पेशल ट्रेन पहुंचने पर ए-वन बोगी में चढ़ी।

इस बीच दोनों चोर महिला भी उस बोगी में धक्का मारते हुए यात्री का पर्स चोरी कर लिया। फुआ को ट्रेन में चढ़ाने आए उनका भतीजा दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र के जेपी चौक, वार्ड -21 का निवासी यशवंतमणी राय उनको चढ़ाकर ट्रेन से प्लेटफार्म पर आ गए। इस बीच चोर-चोर का हल्ला करने की सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार को मिली। उन्होंने एएसआई राजेंद्र कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी शम्भूनाथ साह, एलबी खान एवं श्वेता लोधी की टीम को भेजा। इस बीच उसे पकड़ लिया गया। महिला आरक्षी की तलाशी लेने पर चोरी का सारा सामान बरामद हो गया। उसके बाद पूछताछ कर जीआरपी को सुपूर्द कर दिया गया।

महिला चोर गैंग की अलग-अलग ट्रेनों में बढ़ी सक्रियता

आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार द्वारा पूर्व में करीब एक दर्जन महिलाओं को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके साथ जीआरपी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने भी चोरी और शराब की तस्करी में कई महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इस बीच गुरुवार को चोरी के आरोप में पकड़ी गई दोनों महिलाओं से अलग-अलग पूछताछ से पता चला कि इसके गैंग में करीब आधा दर्जन अन्य महिलाएं शामिल हैं, जो मस्तीपुर, मोतिहारी, छपरा के तरफ ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देतीं हैं। उसके पास से बरामद मोबाइल का सीडीआर निकाल कर उक्त सभी महिला चोर गैंग को गिरफ्तार किया जाएगा।

कान में चांदी का झुमका और सफर सेकेंड एसी में

चोरी के आरोप में पकडृ़ी गई दोनों महिला बदमाश देखने में कोई उसके वेश-भूषा से नहीं पकडृ सकता। कानों में चांदी का झुमका, हाथों में चांदी की अंगूठी और पहनावा भी सही। उसके बाद वह एसी सेकेंड क्लास में चढ़ कर यात्रियों का सामान चोरी कर रही थी। इसको लेकर कोच के टीटीई भी चकमा खा रहे थे।

मजे की बात है कि बिना टिकट ये लोग कैसे सेकेंड एसी कोच में घुस कर चोरी कर रही है। इसको लेकर भी उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। इसके साथ उसमें डांस की भी कला है। वह बोल रही थी कि फिल्मी गाने पर डांस भी करतीं हैं, लेकिन आज उसने चोरी करने का मूड बनाया था और महिला यात्री का पर्स चोरी कर लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

5 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

5 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

20 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

20 घंटे ago