Bihar

पटना एयरपोर्ट पर युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी, कहा- पूरा देश इनके क्रिकेट कौशल की कर रहा प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 30 मई को पटना हवाईअड्डे पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। पीएम मोदी ने अपने X हैंडल पर खुद इसकी जानकारी दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार के साथ वाली तस्वीरें शेयर कीं।

पीएम मोदी ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ राजस्थान रॉयल्स ने भी वैभव सूर्यवंशी का पीएम मोदी से मुलाकात का वीडियो शेयर किया। पीएम मोदी से मिलते ही वैभव सूर्यवंशी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

पहले भी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ कर चुके हैं पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी इससे पहले भी वैभव सूर्यवंशी की दिल-खोलकर तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने रविवार 4 मई को बिहार में खेलो इंडिया युवा खेलो के आयोजन की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा था, ‘आईपीएल में बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन देखा। इतनी कम उम्र में वैभव ने इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वैभव के प्रदर्शन के पीछे कड़ी मेहनत है।’

समस्तीपुर के रहने वाले हैं वैभव सूर्यवंशी

बता दें, बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 35 गेंद में शतक ठोककर सनसनी मचा दी थी। उनका 35 गेंद में लगाया गया शतक आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। इस मामले में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। क्रिस गेल ने 30 गेंद में शतक लगाया था। वैभव सूर्यवंशी के इस प्रदर्शन के बाद से ही दुनिया उनकी मुरीद बन गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

8 मिनट ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

10 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

10 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

13 घंटे ago