Bihar

बिहार: ससुराल पहुंचने से पहले डोली बन गई अर्थी; सड़क हादसे में दुल्हन की मौत, ICU में दूल्हा

बिहार के भोजपुर जिले में मायके से निकली डोली ससुराल पहुंचने से पहले उसके लिए अर्थी बन गयी। ससुराल के लिए मायके से उसकी विदाई उसके जीवन की आखिरी विदाई साबित हुई। कुछ ही घंटों पहले दोनों परिवारों के लोगों की ओर से जोड़ी सलामत रहने के दिए गए आशीर्वाद और बधाइयां भी ललित के काम नहीं आ सकी। ससुराल जाने के रास्ते में ललिता की नयी जिंदगी का सफर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरौल पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में जख्मी दुल्हन की मौत हो गई। इलाज के दौरान गुरुवार की दोपहर उसने पटना के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में जख्मी दूल्हे मोनू कुमार की स्थिति भी काफी नाजुक बनी है।

आपको बता दें मंगलवार की रात शादी के बाद बुधवार की सुबह वो ससुराल जा रही थी। मृत दुल्हन सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के राजमहलडीह गांव निवासी मोनू कुमार की 21 वर्षीय पत्नी ललिता कुमारी थी। हसन बाजार ओपी क्षेत्र के इनरपतपुर गांव निवासी स्व. दूधनाथ सिंह की पुत्री ललिता कुमारी की शादी राजमहलडीह गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह के पुत्र मोनू कुमार के साथ मंगलवार की रात हुई थी। बुधवार की सुबह विदाई होने के बाद वो अपने पति के साथ कार से ससुराल जा रही थी। तभी सिकरौल पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार ठोकर मार दी थी।

जिसमें दूल्हा-दुल्हन सहित सात लोग जख्मी हो गये थे। गंभीर हाल में दूल्हा मोनू कुमार और दुल्हन ललिता कुमारी को इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया गया था। इसके बाद दोनों इलाज के लिए पटना स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान गुरुवार की दोपहर दुल्हन ललिता देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं दूल्हा मोनू कुमार अब भी जिंदगी और मौत से बीच जूझ रहा है।

दुल्हन की मौत की पुष्टि करते हुए पूर्व विधायक भाई दिनेश की ओर से प्रशासन से पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की गयी है। हादसे पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दोनों परिवारों को सांत्वना भी दी है। हादसे के बाद दोनों परिवारों के घर में कोहराम मच गया। शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गयीं। जिन घरों में लोग खुशियां मना रहे थे, नाच-गाना कर रहे थे। वहां दुल्हन की मौत का मातम मनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुल्हन ललिता दो भाई और दो बहनों में तीसरे स्थान पर थी। उसके पिता दूधनाथ सिंह की मौत दस वर्ष पूर्व हो गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

3 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

10 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

15 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

16 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

16 घंटे ago