Bihar

दरभंगा में नहीं माने राहुल गांधी, पैदल ही अंबेडकर हॉस्टल पहुंचे, पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई, फिर भी छात्रों को किया संबोधित

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर लगातार बवाल देखने को मिल रहा है. दरअसल राहुल गांधी के दरभंगा दौरे को लेकर बुधवार से ही आयोजकों और प्रशासन के बीच चल रहे तनाव के बाद आज गुरुवार को भी बवाल मचा रहा. प्रशासन ने राहुल गांधी को अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद भी राहुल गांधी पैदल ही छात्रावास पहुंचे और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के बावजूद भी छात्रों को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन के लोग और एनडीए की सरकार मुझे यहां नहीं आने देना चाहती थी. लेकिन, जब तक मेरे पास आपलोगों का साथ है, मुझे कोई नहीं रोक सकता है.

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि मुझे पता कि इस छात्रावास में दलित छात्रों के साथ कैसा सलूक होता है, जैसे ही बिहार में हमारी सरकार बनेगी सबकुछ ठीक कर देंगे. दलित छात्रों के साथ कोई गलत नहीं कर पाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कहा था कि केंद्र सरकार को जातीय जनगणना करानी पड़ेगी और देखिये आखिरकार केंद्र की सरकार ने हमलोगों की बात मान ली. अब जातीय जनगणना पूरे देश में होगी.

काफी देर तक गाड़ी में बैठे रहे राहुल गांधी

दरअसल प्रशासन बार-बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से टाउन हाल में कार्यक्रम कराने की बात कह रही थी. लेकिन, कांग्रेस कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे और आंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम कराने की जिद पर अड़े थे. वहीं इसी बीच राहुल गांधी जैसे ही दरभंगा पहुंचे समर्थकों का जोश और अधिक बढ़ गया. कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर छात्रावास में ही कार्यक्रम कराने की जिद करते रहे. इस दौरान पुलिस ने राहुल गांधी और समर्थकों को काफी देर तक रोके रखा. राहुल गांधी कुछ देर तो कार्यक्रम स्थल से पहले अपनी गाड़ी में ही बैठे रहे. लेकिन, प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद राहुल गांधी अपनी गाड़ी से निकलकर पैदल ही आंबेडकर छात्रावास की ओर चल पड़े. आखिरकार राहुल गांधी ने प्रशासन की बिना अनुमति के छात्रावास परिसर पहुंचे और छात्रों को संबोधित किया.

पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी पुलिस-प्रशासन के रोकने के बाद भी लगातार नागमंदिर होते हुए छात्रावास तक पहुंचे. हालांकि पुलिस और प्रशासन के लोग उनके पीछे-पीछे चलते हुए उन्हें रोकने की कोशिश करती रही. लेकिन, राहुल गांधी मानने को तैयार नहीं थे. इस दौरान से प्रशासन के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हुई. अब ऐसे में देखना यह होगा कि क्या जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर अंबेडकर हॉस्टल में कार्यक्रम कराने को लेकर कांग्रेस या राहुल गांधी पर कोई एक्शन भी लिया जाता है कि नहीं. बता दें, कार्यक्रम स्थल से राहुल गांधी के निकलने के तुरंत बाद ही वहां से कांग्रेस के समर्थक भी बाहर निकल गए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

2 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

12 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago