Samastipur

लखनऊ में हुए दर्दनाक बस हादसे में जिंदा जल गई समस्तीपुर की मां-बेटी, परिजनों में मचा कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (बस संख्याः UP17 AT 6372) में लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग निकले। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। जब दमकलकर्मी बस के अंदर गए तो वहां पांच लोगों के शव मिले।

जिंदा जलकर मरने वाले लोगों में समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के औरा पंचायत की मां-बेटी भी शामिल हैं। पंचायत के मधेपुर गांव में गुरुवार को जैसे ही इसकी सूचना मिली घर में कोहराम मच गया। मृतका के बेटा दीपक महतो ने बताया कि उसके पिता अशोक महतो उर्फ रामप्रकाश महतो, मां लख्खी देवी, बहन सोनी देवी व ढ़ाई साल के भांजे आदित्य को मुसरीघरारी में दिल्ली जाने वाली बस में बुधवार को ढाई बजे चढ़ाकर वापस लौटा था।

रात में सभी से बात भी हुई थी। इसके बाद सुबह में मां व बहन के मौत की सूचना मिली। मां के इलाज को लेकर सभी लोग मुगलसराय जा रहे थे। लखनऊ के रास्ते सभी लोग इलाहाबाद में भाई गुड्ड महतो व रामप्रकाश महतो के यहां रूकने के बाद मुगलसराय रवाना होते। उसने बताया कि ढाई महीने पहले ही मां के पेट का ऑपरेशन मुगलसराय में हुआ था। वहां बड़ी बहन अर्चना देवी रहती हैं। दवा खत्म होने के साथ फिर से चेकअप कराने को लेकर सभी लोग जा रहे थे।

आपको बता दें कि बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक निजी बस में बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में किसान पथ पर आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस आयुक्त (मोहनलालगंज) रजनीश वर्मा ने बताया कि बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक निजी बस में सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने से बस में सवार दो बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरूष की मौत हो गई। वर्मा ने बताया कि आग लगने के बाद बस का चालक और सहचालक मौके से फरार हो गए वहीं बस में सवार यात्रियों को पुलिस और जनता की मदद से कांच तोड़कर बाहर निकाला गया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

1 घंटा ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

2 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

2 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

11 घंटे ago