Samastipur

दुकानदार व उसके परिजनों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, दलसिंहसराय पुलिस की सुस्ती के कारण लगातार हो रही अपराधिक वारदातें, उपलब्धी शुन्य

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के घाट नवादा के IB रोड स्थित एक किराना दुकान पर दर्जनों बाइक सवार युवकों द्वारा शुक्रवार की रात पूरे परिवार के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया था। अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। इस संबंध में दुकानदार उमेश राय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर रहा था।

तभी नगरगामा गांव के शिवम चौधरी उर्फ पोलार्ड, राजा राम चौधरी, राकेश चौधरी, आदित्य चौधरी और शुभम चौधरी समेत 10 से 15 लोग दुकान पर पहुंचे और लोहे की रॉड व बेल्ट से हमला कर दिया। हमले में उमेश पीछे गिर गया। उसके पैर पर वार हुआ जिससे पैर कट गया। उसे बचाने आए भतीजे को भी लोहे की रॉड से पीटकर अधमरा कर दिया गया।

शोर सुनकर उमेश का बड़ा भाई मुकेश कुमार दौड़ा तो आदित्य चौधरी ने उसके सिर पर भी लोहे की रॉड से वार कर दिया। मुकेश का सिर फट गया और वह मौके पर गिर पड़ा। इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान बाइक से पहुंचे युवकों में से एक राकेश कुमार को भी सर में चोटे आयी। स्थानीय लोगों के जुटने के बाद सभी युवक वहां भाग निकले।

इसके बाद राकेश की मां रीना देवी ने भी थाने में आवेदन देकर सौरव कुमार, राजेश राय, उमेश राय, राहुल कुमार, इंद्रजीत कुमार को आरोपित करते हुए कहा है की उसका पुत्र दवा लेने जा रहा था, लेकिन इन लोगों ने दुकान पर रोक उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि राकेश समेत दर्जनों युवक बाइक से दुकान पर पहुंच मारपीट कर रहे हैं। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों से दलसिंहसराय में दो गुटों में वर्चस्व व रसूख को लेकर हमेशा ही गोलीबारी व मारपीट की घटनाएं हो रही है। लोग इस गोलीबारी की घटना को शराब कारोबार से भी जोड़कर देख रहे हैं। सभी मामलों में दलसिंहसराय पुलिस आंख बंदकर बैठी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सफेदपोश नेता के शह पर दोनों गुट एक-दूसरे के खुन के प्यासे हैं। हाल ही में गोलीबारी की कई घटनाएं सामनें आयी है, लेकिन पुलिस सफेदपोश नेता के दबाव में आकर कारवाई करने से डर रही है या बच रही है यह तो पुलिस के वरिय अधिकारी ही बता सकते हैं।

इधर शहरवासियों व व्यवसायियों का बताना है कि दलसिंहसराय शहर का माहौल शांत करने में पुलिस बौनी और जीरो साबित हो रही है। इन अतितायियो के कारण व्यवसायी चलाने में भी परेशानी हो रही है। दुर्गा पूजा पंडाल गोलीबारी, नेशनल हाईवे पर गोलीबारी, रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी समेत अन्य मामलों में पुलिसिया कारवाई ना होने से इन सभी का मनोबल बढ़ा हुआ है। व्यवसायियों ने बताया की इस पर पुलिस कप्तान खुद ही हस्तक्षेप करें तो शहर का वातावरण व्यवसायी करने व आम लोगों को दहशत मुक्त रहने में सहुलियत होगी। दलसिंहसराय के पुलिस अधिकारी एसपी तक सही जानकारी ही उपलब्ध नहीं करा पाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

15 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago