Bihar

बिहार: शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक और डाटा ऑपरेटर को निगरानी ने 50 हजार लेते दबोचा, रिटायर्ड टीचर से राशि भुगतान के लिए मांगा था नजराना

बिहार में सोमवार को दो भ्रष्ट लोकसेवकों पर निगरानी का डंडा चला। पटना निगरानी टीम ने रंगे हाथों दोनों को दबोच लिया। मामला अरवल जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का है। दोनों को गिरफ्तार कर पटना ले जाया गया है। मंगलवार को इन्हें कोर्ट में पेशकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार कर्मियों में अरवल डीईओ कार्यालय के बड़ा बाबू और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। इस कार्रवाई के डीईओ ऑफिस में हड़कंप मच गया।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक गिरफ्तार बड़ा बाबू मनोज कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ अवकाश प्राप्त शिक्षक कृष्णनंदन सिंह, पिता स्व रास्वरूप सिंह ग्राम-मेंहदिया जिला अरवल की शिकायत पर की गयी है। शिकायत में बताया गया कि सेवांत लाभ की राशि के भुगतान के लिए उनसे पचास हजार घूस की मांग की गयी थी। काफी समझाने पर भी नहीं माने तो पीड़त ने निगरानी विभाग में पहुंचकर शिकायत की।

पीड़ित की शिकायत पर पटना निगरानी में 21 अप्रैल को कांड दर्ज किया गया। टीम गठित कर आरोपों की जांच कराई गई तो सत्य पाया गया। उसके बाज डीएसपी पवन कुमार के नेतृ्त्व में धावा दल का गठन किया गया। सोमवार की निगरानी टीम ने अरवल डीईओ कार्यालय के पास जाल बिछाया जिसमें मनोज कुमार और संतोष कुमार दोनों फंस गए। जैसे ही कृष्णनंदन सिंह से उन्होंने 50 हजार की राशि थामी कि निगरानी टीम ऐक्शन में आ गयी। टीम के अफसरों ने दोनों को दबोच लिया। उनकी गिरफ्तारी ऑफिस के पास स्थित भवानी होटल में रुपए लेते हुए की गई।

निगरानी कार्यालय की ओर से बताया गया है कि 2025 में विभाग की यह 23वीं प्राथमिकी है।कुल 18 ट्रैप में 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अबतक रिश्वत के कुल सात लाख पांच हजार रुपए बरामद किये जा चुके हैं। गिरफ्तार सरकारी सेवकों से पूछताछ की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

5 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago