Bihar

दरभंगा की डिप्टी मेयर की पोस्ट पर बवाल; RSS और पाकिस्तान को बताया एक जैसा, फिर किया डिलीट

दरभंगा की डिप्टी मेयर नाजिया हसन एक बार फिर से चर्चा में हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर दिए गएए विवादित बयान के बाद उनके ऑफिस पर जमकर हंगामा हुआ, तोड़फोड़ की कोशिश की गई। बीजेपी और तमाम हिंदू संगठनों ने इस्तीफे और सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए विरोध किया।

दरअसल नाजिया हसन ने सोशल मीडिया पर संघ की तुलना पाकिस्तान से करते हुए लिखा, ‘हमलोग पाकिस्तान से उतनी ही नफरत करते हैं जितनी आरएसएस से, क्योंकि दोनों 2 नेशन के एक थ्योरी है। इस पोस्ट पर तमाम सामाजिक संगठनों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद उन्होने पोस्ट डिलीट कर दी।

उन्होने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि मेरी बात से मेरी जनता को तकलीफ हुई है, तो मैं खेद प्रकट करती हूं। साथ ही ऑफिस में हंगामे का वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला है। और लिखा कि ना कल डरे थे ना आज…

उनके इस बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और हिन्दू संगठनों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में नगर निगम परिसर में इकट्ठा होकर नाज़िया हसन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे को देखते हुए नाज़िया हसन ने अपने ऑफिस का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। लेकिन इससे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और भड़क गया। आक्रोशित भीड़ ने उप मेयर के कार्यालय के दरवाजे पर धक्का-मुक्की और तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी नाज़िया हसन से तुरंत माफी मांगने की मांग कर रहे थे। इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

12 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

16 घंटे ago