चुनावी साल में बिहार सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है. प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर जिलाधिकारियों के तबादले किये गए हैं. नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 34अधिकारियों का तबादला कर दिया है.कई सीनियर अधिकारियों को जिला में अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर स्थापित किया गया है. पटना डीएम चंद्रशेखर पटना के कमिश्नर बनाए गए हैं.
बिहार के नये प्रशासनिक फेरबदल में 24 आईएएस का तबादला किया गया है. इसके तहत त्यागराजन पटना के डीएम बनाए गए हैं तो विद्यानंद सिंह को बक्सर का डीएम बनाया गया है. पूरी सूची आगे दी गई है.
आइएएस अधिकारियों की सूची और उनके नये पद
राजीव रोशन बने सारण प्रमंडल के आयुक्त, कौशल किशोर बने दरभंगा के आयुक्त, चंद्रशेखर सिंह चंद्रशेखर सिंह बने पटना प्रमंडल के आयुक्त, अवनीश कुमार सिंह बने मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, राजकुमार बने तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त, हिमांशु कुमार राय बने भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त, त्याग राजन बने पटना डीएम, नवीन कुमार बने डीएम खगड़िया, कौशल कुमार बने डीएम दरभंगा।
कुंदन कुमार बने डीएम नालंदा, अरविंद कुमार वर्मा बने डीएम मुंगेर, धर्मेंद्र कुमार बने डीएम पश्चिमी चंपारण, नवदीप शुक्ला बने डीएम बांका, आनंद शर्मा बने डीएम मधुबनी, नवीन बने डीएम जमुई, विद्यानंद सिंह बने डीएम बक्सर, सुनील कुमार बने डीएम कैमूर, पवन कुमार सिंह बने डीएम गोपालगंज, शशांक शुभंकर बने डीएम गया जी, आदित्य प्रकाश बने डीएम सिवान, सावन कुमार बने डीएम सुपौल, वर्षा सिंह बनी डीएम वैशाली, अंशुल कुमार बने डीएम पूर्णिया, दीपेश कुमार बने डीएम सहरसा।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…