जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों को सांत्वना देने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव छपरा के नारायणपुर गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होने वीर गति को प्राप्त हुए मो. इम्तियाज के परिजनों को आर्थिक मदद का चेक सौंपा, और कहा कि उनके परिवार के साथ वो हर कदम पर खड़े हैं।
आरजेडी चीफ लालू यादव से परिजनों की फोन पर बात भी कराई। तेजस्वी ने कहा कि जब बात भारत माता की सुरक्षा की होती है, तो बिहार के लोग पीछे नहीं बल्कि हमेशा सबसे आगे खड़े रहते हैं। उन्होने कहा कि छपरा में शहीद मो. इम्तियाज के नाम से एक अस्पताल बने।
आपको बता दें सोमवार को शहीद बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को हजारों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। सारण जिले के गड़खा प्रखंड के नारायणपुर गांव स्थित कब्रिस्तान में सैनिक सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान लोगों ने वीर सपूत की शहादत को सलाम किया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। शहीद के पुत्र इमरान ने कहा कि मुझे पिता पर गर्व है। उन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है। मैं चाहता हूं कि पाक को कड़ी सजा मिले।
इससे पहले सुबह दस बजे उनका शव पटना एयरपोर्ट पर लाया गया था, जहां उन्हें सैनिक सम्मान दिया गया। यहां मंत्री नितिन नवीन व श्रवण कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राजद सांसद संजय यादव सहित कई सियासी हस्तियों व पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने श्रद्धांजलि दी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…