Bihar

बिहार के इन अपराधियों की जब्त होगी संपत्ति, DGP ने सभी पुलिस अफसरों को दे दिया साफ निर्देश

आदतन अपराध करने वाले अपराधियों की पहचान कर उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों तथा क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव मांगा है।

डीजीपी ने समीक्षा बैठक में कहा कि जो भी आदतन अपराधी हैं उनकी तत्काल पहचान करते हुए अपराध से उनके द्वारा अर्जित संपत्ति को जब्त करने का प्रस्ताव सौंपे।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि इस मामले में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रस्ताव देने में सुस्त जिलों को फटकार लगाते हुए कहा जो समय सीमा तय है, प्रस्ताव उसी के अंतर्गत दिए जाएं। रिपोर्ट के आधार पर नए आपराधिक कानूनों के तहत संपत्ति जब्त की जाएगी।

डीजीपी ने बैठक में विधि व्यवस्था की स्थिति, लंबित कांड, स्पीडी ट्रायल जैसे विषयों पर भी चर्चा की। विधि-व्यवस्था की समस्या को देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों और इमरजेंसी पुलिस वाहन सही स्थान पर तैनात करने के निर्देश दिए।

बताएं कि आपातकालीन सूचनाओं पर कार्रवाई के लिए करीब दो हजार वाहन प्रदेश में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस के रेस्पांस टाइम कम करने के भी निर्देश दिए। स्पीडी ट्रायल की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रमुख कांडों के अद्यतन जानकारी ली।

इसके अलावा लंबित कांडों के निष्पादन में आ रही बाधाओं को दूर करने का निर्देश भी डीजीपी ने दिया। पुलिसकर्मियों पर हुए हमले की घटनाओं में कमी लाने के साथ ही दोषियों पर सख्त व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी रेंज आइजी, डीआइजी सहित अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

26 मिनट ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

57 मिनट ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

10 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

14 घंटे ago