Bihar

बिहार: शराब तस्कर को छुड़ाने के लिए थाना पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल; जवाब में हवाई फायरिंग

बिहार के कटिहार जिले के डंडखोरा में शनिवार सुबह भीड़ ने पुलिस थाने पर हमला बोल गिया। रायपुर गांव के एक शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए 100 से ज्यादा लोग सुबह 6.30 बजे थाने पहुंच गए। लाठी-डंडों से लैस पुरुष और महिलाओं ने थाना परिसर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस दौरान थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। देखते ही देखते पुलिस थाना रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 6 राउंड हवाई फायरिंग भी की।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को डंडखोरा थाने की पुलिस ने रायपुर गांव से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया था। इसकी सूचना जब गांव के लोगों को लगी तो वे उग्र हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस बेवजह का परेशान कर रही है। शराब कारोबारी को लॉकअप से निकालने की मंशा से बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। लगभग एक घंटे तक थाना परिसर में उपद्रव हुआ। लोगों ने बैरक में घुसकर पुलिसकर्मियों के सामान में भी तोड़फोड़ की।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में जांच होगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना की सूचना पर डीएसपी और इंस्पेक्टर भी थाना परिसर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुटी हुई है। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

2 मिनट ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

42 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

1 घंटा ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

12 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago