Bihar

बिहार में CBI का बड़ा एक्शन, इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर विजेंद्र गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर विजेंद्र को उनके सहयोगी दिनेश कुमार अग्रवाल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. विजेंद्र पर आयकर निर्धारण की फेसलेस योजना को विफल करने का आरोप है. आरोप के अनुसार आरोपियों ने योजना से संबंधित गोपनीय जानकारी जुटाई और रिश्वत ली.

बता दें कि इसी क्रम में सीबीआई ने 6 फरवरी 2025 को इस मामले में दिल्ली, मुंबई, ठाणे, पश्चिम चंपारण, बेंगलुरु और केरल में छापेमारी की थी. यहां यह भी बता दें की दिनेश कुमार अग्रवाल वाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की रेड के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, रिश्वत के प्रमाण और कुछ डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी मिले थे. बताया जाता है कि सीबीआई ने इसको लेकर आयकर विभाग से मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू की थी और साक्ष्य मिलने पर आयकर विभाग के उपाय एक उप आयुक्त, दो इंस्पेक्टर, 5 चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक निजी व्यक्ति के साथ अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था.इसके बाद देश के विभिन्न राज्यों के कई शहरों में छापेमारी की गई थी.

क्या है फेसलेस योजना?

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पारदर्शिता बढ़ाने के साथ ही भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ‘फेसलेस’ योजना शुरू की है. इसे ‘फेसलेस’ इसलिए कहा जाता है, क्योंकि करदाता यानी टैक्स पेयर को अपने कर (टैक्स) का आकलन करने वाले अधिकारी के पास जाने की जरूरत नहीं होती है. उक्त व्यक्ति को यह भी पता नहीं चल पाएगा कि वह अधिकारी कौन है. जाहिर है इस योजना को भ्रष्टाचार कम करने की कवायद के तहत लागू किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

3 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

13 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago