Bihar

अब सुबह 6.30 बजे से लगेगी क्लास, गर्मी में बिहार के स्कूलों का समय बदला

बिहार में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब सुबह 6.30 बजे से स्कूलों का संचालन किया जाएगा। दोपहर में साढ़े 12 बजे से पहले ही बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया। सरकारी स्कूलों में नई समय सारणी 7 अप्रैल से 1 जून तक लागू रहेगी।

शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा कार्यालय द्वारा शुक्रवार को सरकारी स्कूलों का पूरा नया टाइम टेबल जारी किया। इसमें सुबह 6.30 बजे विद्यालय शुरू होने का समय निर्धारित किया गया है। प्रार्थना होने के बाद पहला पीरियड 7 बजे से शुरू हो जाएगा। फिर सुबह 9 बजे से 40 मिनट का मध्यांतर होगा। कुल 6 पीरियड लगने के बाद 12 बजकर 20 मिनट पर छात्र-छात्राओं की छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं, शिक्षकों की छुट्टी 12.30 बजे के बाद होगी।

बता दें कि बिहार में लगातार गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। दक्षिण बिहार में तो पिछले दिनों पारा 40 डिग्री के पार चला गया था। आने वाले दिनों में हीटवेव के साथ भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। ऐसे में शिक्षक संघ और अभिभावक लगातार स्कूलों के समय में परिवर्तन करने की मांग कर रहे थे। इसी की ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय बदला गया है। हालांकि, सुबह जल्दी 6.30 बजे से ही स्कूल शुरू होने पर बच्चों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

3 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago