Bihar

जमीन सर्वे की बढ़ गई मियाद, भूमि सुधार राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने क्या कहा

बिहार में भूमि सर्वे की मियाद बढ़ा दी गयी है। भूमि सुधार व राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने सोमवार को कहा कि जमीन सर्वे की आखिरी तारीख 31 मार्च थी, लेकिन लोगों की मांग को देखते हुए इसे कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। जिन लोगों ने अभी तक जमीन सर्वे के लिए लिए स्वघोषणा के कागजात जमा नहीं कराये हैं, वे अब कुछ और दिनों तक जमा करा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई अंतिम तारीख नहीं बतायी। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि 31 मार्च थी, लेकिन पोर्टल कुछ दिनों तक चालू रहेगा।

लोग अब ऑनलाइन या ऑफलाइन स्वघोषणा कर सकते हैं। उन्होने कहा कि सर्वे पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक है। 31 मार्च तक सर्वे के लिए स्वघोषित आवेदन लेना था, लेकिन हम लोगों ने आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए पोर्टल को कुछ और दिनों तक खोले रखने का निर्णय लिया है। सभी लोगों से अपील है कि जिन लोगों ने स्वघोषित आवेदन नहीं दिये हैं वे जल्द आवेदन करें। लोग अपनी जमीन के सभी कागजात पोर्टल पर ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करा दें।

उन्होंने कहा कि जिनके पास कम कागजात हैं, वे उतने ही पेपर के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बाकी पेपर बाद में भी जमा किये जा सकते हैं। भूमि सुधार मंत्री सोमवार को ईद की खुशी मनाने अपने गृह क्षेत्र दरभंगा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर जाकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से मिलकर ईद की खुशियां बांटी। उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद व शुभकामनाएं भी दी।

बिहार में अभी भी बहुत सारे जमीनधाकर हैं जिनके पास कागजात नहीं हैं। इन लोगों ने सर्वे के लिए अपने कागजात विभाग के पास जमा नहीं किए हैं। एसे लोगों ने मंत्री से मियाद बढ़ाने की मांग की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

3 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

3 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

7 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

9 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

18 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

23 घंटे ago