Bihar

नालंदा में दिल दहलाने वाली वारदात, लूट के बाद पति के सामने पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के पास रविवार की देर शाम बाइक से घर जा रहे एक दंपती को बदमाशों ने रोककर मारपीट करते हुए 50 हजार नकद सहित आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद पति के सामने ही पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि, दंपती के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण जुट गए और घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पहला बदमाश दबोचा गया तो दूसरा हो गया फरार

इसी बीच सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंच गई और भीड़ से बदमाश को छुड़ा कर थाने ले गई। जबकि दूसरा बदमाश बाइक लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक गोपाल कृष्णा एवं थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की।

इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह रविवार की संध्या अपने एक रिश्तेदार के यहां से पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर रास्ता रोक कर घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि पचास हजार नौ सौ नब्बे रुपया सहित गले में पहने हनुमान जी का लाॅकेट लूट लिया। पकड़ा गया बदमाश कौशलेंद्र कुमार उर्फ सन्नी, शोभा बिगहा निवासी है। वहीं, दूसरा आरोपित फरार फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली गयी है उसे भी जल्द पकड़ लिया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

16 घंटे ago