Samastipur

समस्तीपुर: गांवों के वार्डों में सोलर लाइट लगाने वाली एजेंसी पोल पर अंकित करेंगे दो WhatsApp नंबर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : वार्डों में सोलर लाइट के खंभे पर सोलर लाइट लगाने वाली एजेंसी को अपना दो व्हाट्स एप नंबर अंकित करना है। जहां कहीं भी सोलर लाइट में गड़बड़ी होगी आमलोग तुरंत उस व्हाट्सएप नंबर के जरिये इसकी सूचना देंगे। इतना ही नहीं दस हजार लाइटों पर एजेंसी को एक सर्विस सेंटर स्थापित करना है।

मुख्य सचिव के द्वारा इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। उन्होंने जून 2025 तक बचे हुये वार्डों में सोलर स्ट्रीट लगवाने का निर्देश दिया है। उपविकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद और जिला पंचायती राज पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि सोलर लाइट की समीक्षा हर सप्ताह डीपीआरओ, बीपीआरओ तथा एजेंसी के प्रतिनिधि के साथ करनी है।

सोलर लाइट लगाने के बाद उसके कार्यशीलता का अनुश्रवण नियमित रूप से करना है। प्रत्येक लाइट के सोलर पैनल को नियमित रूप से एजेंसी द्वारा साफ-सफाई कराया जाना है। विदित हो मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना से जिले का हर वार्ड जगमग होना है। प्रत्येक वार्ड में दस-दस सोलर लाइट लगाने की योजना है। इससे गांव की हर गलियां रात के अंधेरे में जगमग करेगी।

जून तक जिले के बचे हुये वार्डों को साेलर लाइट से जगमग करने का टार्गेट :

जिले के 4689 वार्डां में 50350 सोलर लाइट लगाने का लक्ष्य है। जनवरी तक जिले के 3001 वार्डों में 30010 सोलर लाइट लगाये जा चुके थे। शेष 1688 वार्डों में 20340 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तेजी से चल रहा है।

विदित हो कि पूर्व में भी सोलर लाइट लगाने वाली एजेंसी को निर्देश दिया गया था कि वह अपने यहां सोलर स्ट्रीट लाइट ठीक करने वाले तकनीशियनों की नियुक्ति करे। कहीं से भी शिकायत आने पर लाइट को समय से ठीक करा दिया जाये। सेंटल मॉनीटरिंग सिस्टम से भी सभी लाइटों की मॉनीटरिंग करनी है। इसके लिये विभाग के द्वारा एक एप भी विभाग के द्वारा विकसित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

10 मिनट ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

17 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

23 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

1 दिन ago