Bihar

26 से 30 अप्रैल के बीच फिर होगी जोरदार बारिश, आंधी-पानी के साथ ठनका गिरने का अलर्ट

बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन में चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रखा है. सुबह से ही धूप निकल आती है और देर शाम तक लोगों को गर्मी और उमस महसूस हो रही है. बिहार के अधिकांश भागों में हिट वेब (लू) की स्थिति बनी हुई है. लेकिन, जल्द ही इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 26 अप्रैल की रात से बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने की संभावना है.

26 से 30 अप्रैल के बीच झमाझम बारिश

पूर्वी हवा के प्रवाह के सक्रिय होने और अन्य मौसमी बदलाव की वजह से निचले क्षोभमंडलल में नमी की मात्रा में वृद्धि हुई है. इसके कारण 26 से 30 अप्रैल के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है. इसके अलावा एक या दो जगहों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है. पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवा चलने और वज्रपात के साथ तेज आंधी की संभावना जताई गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

2 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

8 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

11 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

11 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

11 घंटे ago