Bihar

बिहार के नौशाद ने पहलगाम हमले पर कहा-थैंक यू पकिस्तान; पुलिस ने किया गिरफ्तार, हो रही छानबीन

पहलगाम आतंकी हमला को लेकर बिहार से बड़ी खबर है. दरभंगा के रहने वाले नौशाद काशमी को झारखंड पुलिस ने बोकारो से गिरफ्तार किया है. नौशाद काशमी पर आरोप है कि उसने आतंकवादी हमला के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को धन्यवाद वाला मैसेज पोस्ट किया था.

झारखंड के रांची विधानसभा से भाजपा विधायक सीपी सिंह ने एक Hindutva Knight नामक के X पोस्ट को शेयर किया था. इस पोस्ट में लिखा था कि “बोकारो के ये उलेमा नेता @MNQUASMIMD पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को धन्यवाद दे रहा है. उन्होंने हिंदू विरोधी पोस्ट भी किए और गौहत्या में शामिल रहा है. सीपी सिंह से इस मामले में संज्ञान लेने का अनुरोध किया गया था.

इसपर रांची विधायक सीपी सिंह ने झारखंड पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने कहा कि एसपी बोकारो को इस गंभीर मामले से अवगत कराया है. अपेक्षा करता हूं कि इस मामले में पूरी गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और कठोर से कठोर धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित करें. सीपी सिंह ने कहा कि “यह सिर्फ एक पोस्ट नहीं, एक मानसिकता है जो भारत के लिए खतरा है. अब नरमी नहीं, सख्ती ज़रूरी है.”

बिहार कनेक्शन:

बीजेपी विधायक और Hindutva Knight के पोस्ट पर झारखंड पुलिस ने एक्शन लिया. विवादित पोस्ट करने वाले नौशाद काशमी को गिरफ्तार कर लिया गया. झारखंड पुलिस का दावा है कि उस शख्स का कनेक्शन बिहार के दरभंगा से है.

दरभंगा पहुंची पुलिस:

झारखंड पुलिस ने जब नौशाद काशमी से पूछताछ की वह खुद को दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन शकरपुर वार्ड 5 का रहने वाला बताया है. पूछताछ में बताया हैं कि पिता मोहम्मद वसीम बोकारो स्टील में कार्यरत थे. अब रिटायर्ड है और बोकारो में ही रहते हैं. झारखंड पुलिस के मुकाबित नौशाद की गिरफ्तारी झारखंड के बोकारो के बालीडीह थानाक्षेत्र के मिल्लतनगर से हुई है.

आतंकी कनेक्शन खंगाल रही पुलिस:

इधर, मो. कासिम उर्फ नौशाद को पुलिस ने बोकारो से गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार दरभंगा लायी है. उसके बताये हुए जगह पर ले जाकर लोगों से पूछताछ की. गिरफ्तार मो. काशमी के पास से झारखंड पुलिस ने आधार कार्ड में पता के हिसाब से दरभंगा पहुंच उसके नेटवर्क की कुंडली निकालने में जुट गई है. उसके पास से पासपोर्ट भी बरामद किया है. सूत्रों की माने तो पुलिस आतंकी हमले में शामिल होने सहित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

गांव के लोगों ने क्या कहा?:

इधर, नौशाद के संबंध में पूछे जाने पर गांव के लोगों ने बताया कि काफी लंबे समय से वो भी गांव छोड़ कर बोकारो में रहते हैं. उनके परिवार का गांव से लेना देना नहीं है. गांव आते भी नहीं हैं. घर की भी हालत काफी खराब है. छोटे से घर की स्थिति भी ठीक नहीं है.

नौशाद काशमी के पोस्ट से मुस्लिम समाज के लोग काफी गुस्से और नाराज हैं. कहा कि हम लोग वंदे मातरम और हिंदुस्तान जिन्दाबाद कहने वाले हैं. जिस तरह से ये बयान दिया गया इसका समर्थन हमलोग कभी नहीं कर सकते है. इस तरह के बयान से हमलोग दुखी हैं. हमारे गांव का नाम बदनाम हो रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

22 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

3 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

3 दिन ago