समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

फिर बिहार आ रहे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, 6 दिनों तक दिव्य सजेगा दरबार

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फिर बिहार के दौरे पर आने वाले हैं. इस बार वे 6 दिनों तक हनुमत कथा करने के साथ साथ दरबार सजाएंगे. बागेश्वर बाबा के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

गोपालगंज में सजेगा दिव्य दरबार 

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इस बार बिहार के गोपालगंज जिले में आने वाले हैं. 6 से लेकर 10 मार्च तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गोपालगंज रामनगर में आयोजित हनुमंत कथा करेंगे. 6 दिनों के इस कार्यक्रम में अयोध्या,मथुरा, वृंदावन के संत भी शामिल होंगे. आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप जारी कर हुए यह जानकारी दी है.

कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर

गोपालगंज के रामनगर में आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कार्यक्रम को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. रामनगर में यज्ञ मंडप, यज्ञशाला के साथ-साथ भव्य और काफी बड़े पंडाल के निर्माण का कार्य जोर शोर से चल रहा है. उत्तर प्रदेश की एक एजेंसी की ओर से कथा आयोजन स्थल पर व्यापक स्तर पर पंडाल बनाया जा रहा है.

4e7560e6 9562 4718 9dac 7859447d9aa1 page 0001 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

रामनगर श्री राम जानकी मठ के महंत हेमकांत देवाचार्य ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मठ में हर साल महायज्ञ का आयोजन होता है. पिछले साल की तरह इस साल भी श्रीराम जानकी मठ में महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इस बार यहां आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का आगमन हो रहा है.

उन्होंने बताया कि यज्ञ और हनुमत कथा के लिए करीब चार एकड़ में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पूजा पंडाल के साथ साथ साधु संतों के आश्रय स्थल का भी निर्माण किया जा रहा है. वहीं भोजनालय और स्नानागार शौचालय आदि की व्यवस्था यज्ञ मंडप के बाहरी परिसर में की जा रही है. महंत हेमकांत ने बताया कि प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी.

IMG 20240904 WA0139

पांच मार्च को भव्य कलश यात्रा

रामनगर स्थित श्रीराम जानकी मठ में छह मार्च से होने वाले श्री हनुमंत कथा महायज्ञ से एक दिन पहले पांच मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. इसमें 1 लाख से अधिक कन्याएं भाग लेंगी। मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कलश यात्रा भोरे प्रखंड के लखरांव बाग पहुंचेगी. यहां शिव मंदिर के किनारे राजकीय तालाब से जल भरा जाएगा.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

महायज्ञ की तैयारियों को लेकर शनिवार को श्रीराम जानकी मठ परिसर में एक बैठक भी हुई. इसमें यज्ञ की तैयारियां और सफलता पर लेकर विचार विमर्श किया गया. आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है और पूरे दमखम के साथ यज्ञ और हनुमत कथा को सफल बनाने में लगे है.

प्रशासन भी सतर्क

यज्ञ के आयोजन और भरी संख्या में श्रद्धालुओं के आने को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क है अनुमंडल स्तर के अधिकारी रामनगर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है. वहीं, आयोजन समिति ने हनुमंत कथा महायज्ञ को लेकर यज्ञ मंडप की ओर आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार बनाए हैं.=मीरगंज-भोरे मुख्य पथ पर राजघाट के समीप रामनगर जाने वाले पथ के साथ-साथ कल्याणपुर- हुस्सेपुर पथ के दुबवलिया गांव के अलावे कल्याणपुर आदि जगहों पर स्वागत गेट बनाए गए हैं.

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250126 WA0106

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150