Bihar

जो मोबाइल लेकर आए उसको बाहर कीजिए, बिहार विधानसभा में मोबाइल यूज करने पर भड़के सीएम नीतीश, स्पीकर से की कार्रवाई की मांग

बिहार विधानसभा में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुस्सा उस वक्त भड़क उठा, जब उन्होंने सदन में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर विधायकों को फटकार लगाई. उन्होंने सख्त लहजे में विधानसभा अध्यक्ष से अपील की कि सदन में मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए.

मुख्यमंत्री ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “मोबाइल पर बात कर रहा है… यह कोई बात नहीं है. अध्यक्ष जी, आप कहिए कि कोई मोबाइल लेकर नहीं आए. 10 साल नहीं, उससे पहले धरती खत्म हो जाएगी. पहले हम खूब देखते थे, अब हम छोड़ दिए. मोबाइल प्रतिबंधित है. जो लेकर आएगा, उसे बाहर निकाल दिया जाए. अपनी बात बोलिए, मोबाइल लेकर क्यों खड़े हो जाते हैं?”

कैसे भड़के सीएम?

दरअसल, बिहार विधानसभा के एक सदस्य कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदाय यादव मोबाइल में आंकड़े देखकर अपनी बात रख रहे थे. इसी दौरान मंत्री लेसी सिंह जवाब दे रही थीं, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जैसे ही यह देखा, वे खुद खड़े हो गए और कड़ा ऐतराज जताया. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से तुरंत मोबाइल प्रतिबंध लागू करने की मांग की.

सदन में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री की सख्त चेतावनी के बाद विधानसभा में मौजूद कई विधायकों में हड़कंप मच गया. कुछ सदस्य जल्दी-जल्दी अपने मोबाइल फोन छिपाने लगे, तो कुछ ने मोबाइल का उपयोग बंद कर दिया. सीएम की इस नाराजगी के बाद यह साफ हो गया कि आने वाले दिनों में विधानसभा में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी लग सकती है.

तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर कसा तंज

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मोबाइल से 10 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी माननीय श्री श्री नीतीश कुमार. पर्यावरण के दृष्टिकोण से सदन को पेपरलेस बनाने की दिशा में प्रश्नों के ऑनलाइन उत्तर देने की व्यवस्था की गयी है. अगर किसी माननीय सदस्य को पूरक प्रश्न पूछना है तो उसे मोबाइल अथवा टैब से देखकर पूछना ही होगा लेकिन बिहार के कम्प्यूटर संबंधित निरक्षर मुख्यमंत्री को उससे भी दिक्कत है. दुर्भाग्य है कि बिहार को ऐसे रूढ़िवादी कालग्रस्त मुख्यमंत्री मिले है जो टेक्नोलॉजी के साथ-साथ युवा, छात्र और महिला विरोधी है. निंदनीय!

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

6 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago