Weather

समस्तीपुर, पटना समेत 13 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का येलो अलर्ट, बिहार में बिगड़ा मौसम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने पटना, गया, बेगूसराय, समस्तीपुर समेत राज्य के 13 जिलों में तात्कालिक येलो अलर्ट जारी कर गुरुवार शाम को आंधी, बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश और मेघगर्जन के साथ ठनका गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग द्वारा गुरुवार दोपहर को जारी येलो अलर्ट में पटना, समस्तीपुर, भोजपुर, गया, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया जिले के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। लोगों से अपील की गई है कि मौसम खराब होने पर तुरंत खुले स्थान से पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। किसानों को आंधी, बारिश के दौरान खेत में न जाने की हिदायत दी गई है।

पटना मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में अगले 3-4 दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार नजर आ रहे हैं। इस दौरान दक्षिण और पूर्वी बिहार के जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है। आगामी 23 मार्च तक दक्षिण बिहार, कोसी, सीमांचल और उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात की गतिविधियां बनी रहेंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

5 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

5 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

16 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

20 घंटे ago