समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

राम भरोसे बिहार,अररिया में ASI की हत्या पर सियासत; नीतीश को अखिलेश सिंह, पप्पू यादव ने घेरा

IMG 20241130 WA0079

बिहार के अररिया में कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने गए एएसआई राजीव कुमार मल्ल की हत्या कर दी गयी। इस पर राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नीतीश कुमार पर हमला किया है। अखिलेश सिंह ने कहा है कि बिहार अब राम भरोसे चल रहा है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने भी राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल किया है तो जदयू के अभिषेक झा ने विरोधियों पर पलटवार किया है। हालांकि एसपी अंजनी कुमार ने हत्या से इनकार किया है। कहा है कि धक्का मुक्की के बाद राजीव कुमार की मौत हो गई।

अखिलेश सिंह ने कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री के हाथ में कुछ भी नहीं है। सीएम वही कर रहे हैं जो भारतीय जनता पार्टी उन्हें कह रही है। उन्होंने कहा कि बिहार अब भगवान के भरोसे चल रहा है। नीतीश कुमार में अब राज्य को संभालने की ताकत नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ कमर कसकर उतरेगी।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार मल्ल की हत्या को लेकर प्रदेश की सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर सरकार के कंट्रोल से बाहर हो गया है। अपराधी बेखौफ होकर लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने मृत पुलिसकर्मी के घर जाकर परिजनों से मिलने की भी बात कही। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने इस घटना को बिहार की कानून व्यवस्था का फेल्योर बताया।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010

जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि सरकार इस घटना को लेकर संवेदनशील है। बिहार में कानून का राज है। जिन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

बताते चलें कि बुधवार की रात अररिया पुलिस कुख्यात गांजा तस्कर अनमोल यादव को गिरफ्तार करने गयी थी। एक शादी समारोह में उसके आने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोग पुलिस से भिड़ गए और अनमोल यादव को छुड़ा लिया। इसी दौरान फुलकाहा थाने में तैनात राजीव कुमार की मौत हो गई। उनकी मौत से मुंगेर स्थित उनके गांव में मातम पसर गया है।

IMG 20250126 WA0106IMG 20241218 WA0041IMG 20230818 WA0018 02