Bihar

‘यूपी-बिहार के लोगों ने लिया बदला’, अरविंद केजरीवाल के ऊपर विजय सिन्हा का बड़ा बयान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है. इस रोमांचक चुनावी जंग का समापन इस बात के फैसले के साथ होगा कि राजधानी में कौन जीतेगा. इस कड़ी में 27 साल बाद बीजेपी के दिल्ली में वापसी की कोशिश को सफल होता देख बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में हो रहा यह बदलाव यह साफ दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरे देश को विश्वास है.

लोगों ने लिया अरविंद केजरीवाल से बदला:

डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पर खासकर दिल्ली में निवास करने वाले लोगों का विश्वास है. यह परिणाम पूर्वांचल के लोगों के अपमान का करारा जवाब भी है. भगवान राम की अयोध्या और माता सीता की धरती यानि यूपी और बिहार के लोगों ने स्पष्ट अपने अपमान का बदला लिया है.

लोगों ने किस अपमान का लिया बदला:

डिप्टी सीएम का कहना है कि कोरोना काल में जिस तरीके से बस लगाकर दिल्ली से यूपी और बिहार के लोगों को बाहर निकल गया था, पूर्वांचलों को बीमारी कहने का लोगों ने बदला लिया है. वहीं उनका कहना है कि समाज को लड़ाने और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की सजा केजरीवाल को मिली है.

बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर:

बता दें कि बिहार सरकार के बीजेपी कोटा के मंत्रियों ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव परिणाम को नरेंद्र मोदी का मैजिक बताया है. कहा है कि पूर्वांचल के लोग हो या बिहार के लोग हो दोनों ने नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया है. उन्होंने साफ-साफ कहा कि जिस तरह अरविंद केजरीवाल लगातार भ्रष्टाचार की चादर दिल्ली में फैला रहे थे, कहीं ना कहीं उसका जवाब जनता ने दिया है. जनता ने बता दिया है कि अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago