Bihar

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर फर्जी टीटीई पकड़ाया:नकली रेलवे आईडी कार्ड दिखाकर यात्रियों से वसूल रहा था पैसे, 1500 रुपए बरामद

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर RPF ने एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया हैं। उसके पास भारतीय रेलवे का ID कार्ड और 15 सौ रुपए बरामद हुए है। ये पैसे यात्रियों को झांसे में लेकर वसूला गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मोहम्मद रुस्तम कुमार रूप हुई है। उसका एक अन्य सहयोगी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तारी को लेकर RPF ने छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार इस गिरोह का एक शातिर फर्जी टीटीई बनकर सीतामढ़ी, मोतिहारी, सोनपुर, हाजीपुर समेत दर्जनों रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। पिछले 2 दिन लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद रेल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 दर्जन अधिक रेल पुलिस को सिविल ड्रेस में जंक्शन पर तैनात किया गया था।

प्लेटफार्म-7 और 8 पर कुछ यात्रियों से फर्जी टीटीई टिकट चेकिंग कर रुपए ठगी कर रहा था। रेल पुलिस कर्मी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। जिसके बाद फर्जी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन यात्रियों से टिकट चेकिंग किया उससे भी पूछताछ की गई।

शिकायत मिलने के बाद RPF ने की कार्रवाई

RPF इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि कुछ दिन लगातार शिकायत मिली रही थी। जिसके आधार RPF की टीम ने एक को गिरफ्तार किया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। जिसकी पहचान की जा रही है।

गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि पकड़े गए व्यक्ति मो. रुस्तम अली के पास से एक मोबाइल, एक भारतीय रेलवे का फीता लगा हुआ परिचय पत्र रखने वाला खाली फ्रेम, एक हरा रंग का पर्स, आधार कार्ड, पेन कार्ड, विभिन्न बैंकों का सात एटीएम कार्ड और 200/- रु. नगद बरामद हुआ। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

1 घंटा ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

6 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

6 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

10 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

12 घंटे ago