Bihar

IPS की नौकरी छोड़ चुके शिवदीप लांडे अब क्या करने वाले हैं? पटना में बुलाई प्रेस वार्ता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार चर्चित आईपीएस अधिकारी रहे शिवदीप वामनराव लांडे ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) बुलाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें वह अपने भविष्य का प्लान बताएंगे। बिहार पुलिस में आईजी रह चुके शिवदीप लांडे ने पिछले साल भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति ने पिछले महीने ही उनका इस्तीफा मंजूर किया था। इसके बाद वे ऐच्छिक रूप से सेवानिवृत हो गए। हालांकि, लांडे ने आईपीएस की नौकरी क्यों छोड़ी, इस बारे में उन्होंने अभी तक खुलासा नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले शिवदीप लांडे ने गुरुवार को एक पोस्ट शेयर की। इसमें बताया गया कि उन्होंने पटना में शुक्रवार 28 फरवरी को शाम 4 बजे पीसी बुलाई है। यह प्रेस वार्ता पटना के ताज सिटी सेंटर स्थित मिथिला हॉल में आयोजित की गई है। बीते 29 जनवरी को भी उन्होंने एक पोस्ट कर लिखा था, ‘जल्द आपके बीच आ रहा हूं’।

2006 बैच के आईपीएस अधिकारी रह चुके शिवदीप लांडे ने सितंबर 2024 में अचानक भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफे की घोषणा की थी। उस समय वे पूर्णिया में बतौर आईजी तैनात थे। इसके कुछ दिनों के बाद राज्य सरकार ने उनका तबादला पुलिस मुख्यालय में कर दिया था। जनवरी 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर किया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी थी।

इस्तीफा देने के बाद शिवदीप ने कहा था- बिहार ही कर्मभूमि रहेगी

मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले शिवदीप लांडे ने आईपीएस की नौकरी छोड़ने के बाद कहा था कि बिहार ही उनकी कर्मभूमि रहेगी। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वह पुलिस की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले हैं। हालांकि बाद में उन्होंने खुद इन अटकलों को खारिज किया था। अब शिवदीप का अगला कदम क्या होगा, उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया था, इस बारे में शुक्रवार को होने वाली पीसी में खुलासा हो सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

3 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

8 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

18 घंटे ago