Bihar

बिहार में बनेगी किसकी सरकार? राजद सुप्रीमो लालू यादव का बड़ा बयान, बीजेपी को चेताया, हमारे रहते हुए…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा चुनाव होने में अगले कुछ महीनों में होने वाला है। चुनाव की तैयारियां सभी पार्टियों ने शुरु कर दी। चुनाव होने भले ही अभी कुछ महीने शेष है लेकिन चुनाव में आने वाले रिजल्ट को लेकर प्रदेश की सियासत अभी से ही सातवें आसमान पर है। एक और एनडीए का दावा है कि बिहार में उनकी सरकार बनेगी तो वहीं महागठबंधन का दावा है कि इस बार किसी भी किमत पर तेजस्वी की सरकार बनेगी। दोनों दलों के नेताओं के द्वारा जीत को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ा बयान दिया है।

लालू यादव का बड़ा बयान 

दरअसल, बिहार में सरकार बनाने के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दावे पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जब लालू यादव से बीजेपी के दावे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “हम लोगों के रहते हुए बीजेपी बिहार में सरकार नहीं बना सकती। बीजेपी के लोग अब समझ गए हैं कि उनकी सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है।”

बीजेपी को चेताया

लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब उनकी राजनीति को भली-भांति पहचान चुकी है। लालू यादव के इस बयान से सियासी हलचल तेज है। उन्होंने कहा कि कैसे भाजपा सरकार बना लेगा, हम लोग के रहते वो सरकार बना सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

60 मिनट ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

6 घंटे ago