Bihar

बिहार पुलिस के जवान को किसने पीटा, SP ने फोटो जारी कर रखा 05 हजार रुपये का ईनाम

मोतिहारी में बिहार पुलिस के एक जवान की पिटाई के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कड़ा ऐक्शन लिया है। केसरिया इंस्पेक्टर कार्यालय में पदस्थापित सिपाही की पिटाई के मामले में एसपी के आदेश के बाद केसरिया थाने में सिपाही सह चालक मनोज कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

यहां एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस जवान की पिटाई करने वाले आरोपियों की तस्वीर जारी की है। इसके अलावा इनपर इनाम का ऐलान भी किया गया है। बताया जा रहा है कि सिपाही की पिटाई करने वाले आरोपियों पर 5000 रुपये के इनाम का ऐलान किया गया है।

बता दें कि इस मामले में प्राथमिकी अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज हो गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस निरीक्षक कार्यालय में तैनात सिपाही मनोज कुमार को उग्र भीड़ के द्वारा पिटाई करते हुए दिखाया गया है। सिपाही मनोज कुमार पुलिस निरीक्षक की गाड़ी का चालक है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को राजपुर गांधी चौक पर केसरिया पुलिस निरीक्षक की गाड़ी व ऑटो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। उस वक्त पुलिस की गाड़ी में सिर्फ चालक था। वह राजपुर स्थित पेट्रॉल पम्प पर तेल लेने जा रहा था। जबकि चकिया की तरफ से सवारी लेकर एक ऑटो आ रही थी।

पुलिस की गाड़ी व टेम्पो की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद भीड़ ने नशे में होने का आरोप लगाते हुए सिपाही (चालक) की पिटाई कर दी और चालक को बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस ने मामला शांत कराते हुए सिपाही को उग्र भीड़ की चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने चालक का मेडिकल भी करवाया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एसपी के संज्ञान के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

6 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

7 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

12 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

20 घंटे ago