Bihar

बिहार में 59,000 लोगों को बिजनेस के लिए मिलेंगे 2 लाख रुपए, आज से शुरू हो गया ऑनलाइन आवेदन

बिहार सरकार ने राज्य के गरीबों और बेरोजगारों को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य के उद्योग और पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बुधवार को बिहार लघु उद्यमी योजना (वित्तीय वर्ष 2024-25) के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया. इस योजना के तहत राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी, ताकि वे अपना छोटा-मोटा कारोबार शुरू कर सकें.

59 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थी 19 फरवरी से पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च है. आवेदन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी. इस योजना के तहत लगभग 59 हजार लाभार्थियों का चयन कम्प्यूटरीकृत रेंडमाइजेशन (कम्प्यूटर द्वारा लॉटरी) प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा.

तीन किस्तों में मिलेगी राशि

इस योजना के तहत तीन किस्तों में 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. पहली किस्त में 50000 रुपये, दूसरी किस्त में 1 लाख रुपये और तीसरी किस्त में फिर से 50000 रुपये दिए जाएंगे. इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु के लोग आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होने के साथ-साथ बेरोजगार और गरीब परिवार से होना चाहिए.

कैसे करें आवेदन ?

आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उद्योग विभाग द्वारा बनाए गए सरकारी पोर्टल udyami.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

कौन से दस्तावेज लगेंगे ?

  • जन्मतिथि अंकित मैट्रिक का सर्टिफिकेट
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (मासिक)
  • बैंक स्टेटमेंट
  • कैंसल चेक
  • बैंक पासबुक
  • फोटो (हस्ताक्षर के साथ)

2023-24 में कितने लोगों को मिला लाभ?

पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिहार लघु उद्यम योजना के तहत कुल 40,099 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 200.49 करोड़ रुपये वितरित किए गए थे. इनमें अनुसूचित जाति (एससी) के 10,337, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 518, पिछड़ा वर्ग (बीसी) के 10,305, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के 14,690 और सामान्य वर्ग के 4,250 लाभार्थी शामिल हैं. अब तक कुल 11,418 लाभार्थियों को दूसरी किस्त वितरण में 114.18 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

8 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

9 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

21 घंटे ago