Bihar

JDU के विधायक अशोक चौधरी के कार्यक्रम में धक्का मुक्की, बॉडीगार्ड ने हंगामा कर रहे युवक को जमकर पीटा, इलाके में बबाल

मुजफ्फरपुर में रविवार को जदयू विधायक अशोक चौधरी के कार्यक्रम में एक शराबी ने हंगामा मचा दिया। नशे में युवक लोगों के साथ धक्का-मुक्की कर रहा था। मामला इतना बढ़ गया कि मंच से विधायक अशोक चौधरी को उतरना पड़ा। वे मामले को शांत कराने के लिए गए थे, लेकिन माहौल शांत नहीं हुआ तो विधायक के गार्ड को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।

जिसके बाद नशेड़ी युवक की कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पिटाई कर दी। उसे कुर्सी से भी मारा। पिटाई के कारण उसका सिर फट गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी कुंदन कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकरा विधानसभा क्षेत्र के बाजितपुर अशोक गांव का है।

विधायक के संबोधन के दौरान कार्यक्रम में पहुंचा नशेड़ी

जदयू विधायक अशोक चौधरी मंदिर निर्माण में चंदा देने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम में ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी थी। मंच से विधायक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान शराब पीकर एक युवक उनके कार्यक्रम में उत्पात मचाने लगा। मौके फर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई थी।

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में लग गई। पुलिस को पता चला नशे में युवक एक कार्यक्रम में पहुंचकर हंगामा कर रहा। उस कार्यक्रम में जदयू विधायक अशोक कुमार चौधरी भी शामिल थे। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मेरे साथ नहीं हुई धक्का-मुक्की- विधायक

जदयू विधायक अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि मैं कार्यक्रम के अंतिम में वहां पहुंचा था। इस दौरान एक युवक आया और हंगामा करने लगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या लोग मौजूद थे। युवक उनसे धक्का-मुक्की करने लगा।

स्थिति को देखते हुए मैं मंच से उतरकर मामले को शांत कराने लगा। मेरे साथ किसी तरह की धक्का-मुक्की नहीं हुई। मैंने शिकायत नहीं की है। कार्यक्रम के व्यवस्थापक अपने हिसाब से कदम उठाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

1 घंटा ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

3 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

5 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

5 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

8 घंटे ago