Bihar

RJD नेता सुनील सिंह से खाली कराया गया सरकारी आवास, सामान भी बाहर निकाला गया, पूर्व MLC बोले- नहीं बैठूंगा चुप

RJD के पूर्व MLC सुनील सिंह से आवास खाली करा लिए गया है. मजिस्ट्रेट और जिला प्रशासन पुलिस ने अपनी मौजदगी में उनका 4/20 मंत्री आवास, गर्दनीबाग को जबरन खाली कराया है. संबंधित विभाग का कहना है कि विधान परिषद के सदस्य नहीं रहने के कारण उनका बंगला खाली कराया गया है.

इस मामले पर सुनील सिंह ने कहा कि ‘आवास खाली करने से मैं निहोरा नहीं करने वाला आपसे, तुम्हीं हो माता च पिता तुम्ही हो नहीं करूंगा. मेरा आवास खाली करवा देने से मैं चुप नहीं बैठने वाला हूं. द्वेष की भावना से उनकी ओर से ये काम किया गया है. बंगला खाली कराने के दौरान घर पर कोई नहीं था. मेरे सामान को घर के बाहर फेंक दिया गया. मुझे इसकी सूचना मिली, इसके बाद मैं पहुंचा.’

सुनील सिंह ने उठाये सवाल

सुनील सिंह ने कहा, “मैं विधान परिषद में सत्ता की गलतियों को उजागर करता था, इसलिए ऐसे किया गया है. बंगले का नल भी खराब होता था तो विभाग को बदलने में एक महीना लगता है. कल तक कोर्ट ने स्थगन आदेश दे रखा था लेकिन बंगला खाली कराने के लिए एक दिन पहले संडे को ही ये लोग पहुंच गये. जब घर को खाली कराया जा रहा तब मैं रांची में था. मुझे इसकी कोई सूचना नहीं दी गयी. सत्ता पक्ष के कई लोग कई सरकारी आवास में रहते हैं, जो उसके हकदार नहीं है.’

सुनील सिंह ने आगे कहा, “पूरा सामान बाहर लॉन में फेंका गया है वो तो धन्य मानिये की संगीता सिंह के घर में मेरा सामान नहीं फेंका गया. संगीता हमी लोग के पार्टी में थी खूटा तोड़कर गई है. आवास खाली कराने से हमारा बोलिया बंद करवा दीजिएगा क्या? 25 व्यक्ति ऐसे है जो सत्तारुढ पार्टी से जुड़े हुए हैं वो किसी भी पद पर नहीं है लेकिन उनकों मंत्री का बंगला मिला हुआ है. ये लोग चापलूसी करके बंगला ले लिये हैं उससे हमको क्या बिगड़ता है. भवन निर्माण विभाग की यह कार्रवाई गलत है. “

Avinash Roy

Recent Posts

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

4 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

13 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

15 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

15 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

24 घंटे ago