Samastipur

जो अधिकारी या कर्मचारी घूस मांगेंगे उन्हें जूता से पीटेंगे, समस्तीपुर में MLC वंशीधर ब्रजवासी का बयान

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी ने घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि सुधर जाएं, वरना वह उनलोगों का इलाज कर देंगे. हालांकि अपनी बात रखते हुए उन्होंने अमर्यादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया है. बंशीधर ने कहा कि ऐसे लोगों को पकड़कर वह जूते से पीटेंगे.

‘घूसखोर अधिकारी को जूते से पीटेंगे’:

विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि कोई अधिकारी या कर्मचारी घूस मांगे तो वीडियो या फोटो उपलब्ध कराएं, फिर उन घूसखोरों को पकड़कर जूते से पीटेंगे. उन्होंने कहा कि पूरा बिहार भ्रष्टाचार और घूसखोरी से त्रस्त है. बिना रिश्वत लिए किसी भी ऑफिस में कोई काम नहीं होता. नीचे से लेकर ऊपर तक हर अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्ट है. इसलिए जब भी कोई अधिकारी और कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगें तो फौरन शिकायत करें.

अधिकारी-कर्मचारी पर बरसे बंशीधर ब्रजवासी:

दरअसल,रविवार को जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जनता महाविद्यालय सिंघिया बुजुर्ग परिसर में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद सदस्य सह परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष बंंशीधर ब्रजवासी के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था. यह आयोजन परिवर्तनकारी शिक्षक संघ विभूतिपुर की ओर से किया गया था. जहां अपने संबोधन के दौरान एमएलसी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को हड़काते हुए कहा कि जो लोग भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं, वह सुधर जाएं.

‘शिक्षकों के लिए आवाज उठाता रहूंगा’:

बंंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि बिहार में सबसे बड़ा घोटाला शिक्षा विभाग में हुआ है और मैं इसी विभाग का स्पेशलिस्ट हूं. उन्होंने कहा कि पहले शिक्षकों के सवालों को लेकर सड़कों पर लड़ रहे थे, अब सदन में भी आपकी आवाज गूंजेगी. सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर वन नेशन वन इलेक्शन की बातें क्यों नहीं हो सकती? इसके साथ ही एमएलसी ने कहा कि अब शिक्षकों का शोषण ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा. जल्द ही बिहार में नई राजनीति का उदय होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

12 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago