Bihar

बिहार में बड़ा एक्शन! 27 लाख से अधिक सिम कार्ड बंद होने वाले हैं, लिस्ट में कहीं आपका नंबर तो नहीं?

बिहार में 27 लाख से ज़्यादा सिम कार्ड बंद होने वाले हैं। दूरसंचार विभाग ने साइबर क्राइम रोकने के लिए ये कदम उठाया है। 9 से ज्यादा सिम रखने वालों को 3 महीने में 9 सिम चुनने होंगे। नहीं तो 10वां सिम अपने आप बंद हो जाएगा।

27.55 लाख लोगों के पास 9 से अधिक सिम कार्ड

दूरसंचार विभाग ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया है। बिहार में 27.55 लाख लोगों के पास 9 से ज्यादा सिम कार्ड हैं। ऐसे लोगों को 3 महीने का वक्त दिया गया है। इस दौरान उन्हें 9 सिम चुनने होंगे। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनका 10वां सिम बंद कर दिया जाएगा। ये नियम सभी सरकारी और प्राइवेट कंपनियों के सिम कार्ड पर लागू होगा।

साइबर अपराधी कई सिम कार्ड लेकर करते थे ठगी

साइबर अपराधी एक ही व्यक्ति के नाम पर कई सिम कार्ड लेकर ठगी करते थे। इसलिए सरकार ने सिम कार्ड की संख्या सीमित कर दी है। पहले कोई सीमा नहीं थी, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे थे। अब उम्मीद है कि इस कदम से साइबर अपराध कम होगा।

3 लाख सरकारी और 24 लाख प्रावेट कंपनियों के सिम

चिह्नित किए गए नंबरों में 3 लाख सरकारी और 24 लाख प्राइवेट कंपनियों के सिम हैं। दूरसंचार विभाग ने सभी कंपनियों को सूचना दे दी है। कंपनियों को अपने ग्राहकों को भी ये जानकारी देने को कहा गया है। 90 दिन बाद अतिरिक्त सिम बंद कर दिए जाएँगे।

दूरसंचार विभाग ने बताया कि पहले सिम कार्ड इस्तेमाल करने की कोई सीमा नहीं थी। लेकिन साइबर अपराधी इसका गलत इस्तेमाल करने लगे। वे एक ही नाम पर कई सिम लेकर साइबर ठगी करते थे। इसलिए सरकार ने सिम कार्ड रखने की संख्या तय कर दी।

 

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

12 घंटे ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

13 घंटे ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

13 घंटे ago